{"_id":"68cda5a1a3c53280a50819e4","slug":"24-illegal-unipoles-up-to-yamuna-bridge-and-45-up-to-gt-road-haldana-were-removed-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144077-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना पुल तक 24 और जीटी राेड हल्दाना तक 45 अवैध यूनीपोल हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना पुल तक 24 और जीटी राेड हल्दाना तक 45 अवैध यूनीपोल हटाए
Sat, 20 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर लगे यूनिपोल हटाती जेसीबी। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। तीन विभागों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जीटी रोड और सनौली रोड पर यूपी बार्डर पर अवैध यूनीपोल पर कार्रवाई की। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और डीटीपी की टीम ने सनौली रोड पर यमुना पुल तक 25 अवैध यूनीपाेल और जीटी राेड पर पानीपत से हल्दाना बाॅर्डर तक 45 अवैध यूनीपाेल को हटाया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एटीपी दीपक राणा रहे। तीनों विभागों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई शुरू की और शाम तक जारी रखी। यूनीपोल पर सरकारी और गैर सरकारी विज्ञापन लगाया जाता है। उसका किराया सीधे अवैध ढांचे खड़े करने वालाें की जेब में जाता है। जिससे वे अवैध कार्य कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. पंकज ने बताया कि जगह-जगह अवैध तरीके से लगे यूनीपाेल को हटाने के लिए कई विभागों की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अवैध यूनीपाेल के स्ट्रक्चर के कारण हर समय हादसाें का खतरा सताता है। बारिश और आंधी में अवैध यूनीपाेल के कारण हमेशा ही हादसाें का डर बना रहता है। भविष्य में भी इसी तरह से तालमेल बनाकर काम किया जाएगा। कार्रवाई के दाैरान ताेड़े गए यूनीपोल उनके ढांचे में लगा लाेहा जब्त कर लिया गया। इसकाे बेचकर टीम का खर्च निकला जाएगा।