फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23 more dengue cases were found in the city, out of which 19 cases were found in rural areas, now the total number of dengue patients is 141

शहर में डेंगू के 23 और केस मिले, इसमें से 19 केस ग्रामीण क्षेत्र में मिले, अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 141 हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
23 more dengue cases were found in the city, out of which 19 cases were found in rural areas, now the total number of dengue patients is 141
पानीपत। डेंगू का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि शहर के लगभग हर अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीज दाखिल हैं। हर अस्पताल में हर रोज डेंगू की 20-30 जांच हो रही है। सिविल अस्पताल में अब हर दूसरे दिन डेंगू की किट लगाई जा रही है। दो दिन में औसतन 188 सैंपल की जांच हो रही है। सोमवार रात को जिले में डेंगू के 14 नए केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को 9 केस मिले हैं। सभी रोगी निजी अस्पतालों में दाखिल है। अक्तूबर माह में डेंगू के 110 केस मिले थे। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 141 हो चुकी है।
विज्ञापन

नए केस गांव बिजावा, सौंदापुर, दीवाना, गांव भैंसवाल में दो, समालखा, जलालपुर, उग्राखेड़ी, शिमला मुलाना, काबड़ी, झट्टीपुर, रसीन, सफीदो, नूरपुर, गोयला कलां, देहरा, डिकाडला, दो पानीपत शहर से, वार्ड 11, गंगाराम कॉलोनी, राकेश कॉलोनी, वधवाराम कॉलोनी में मिले हैं। डेंगू का अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। आए दिन गांवों में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 141 हो चुकी है। इनमें से 85 केस ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को ट्रेस कर रहा है। वहां पर एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जाएगी। आसपास के 60 मकानों की जांच होगी। उस क्षेत्र में जो वायरल से पीड़ित हैं उनकी स्लाइड तैयार होगी। सिविल अस्पताल में अब वायरल के रोगियों की ओपीडी 300 के पार हो चुकी है। डेंगू के खौफ से अब वायरल के रोगी भी एलाइजा टेस्ट करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल में अब हर रोज 45-50 एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। वायरल के रोगियों में बच्चों की संख्या अधिक है। डॉ. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव से वायरल के रोगी बढ़े हैं। वायरल का मतलब डेंगू नहीं होता ये लोगों को समझने की जरूरत है। इस मौसम में अपना व बच्चों का ख्याल रखें और ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के खिलाफ हो जागरूक : डॉ. कादियान
डेंगू को लेकर भय का माहौल न बनाएं। घरों में बर्तनों में पानी एकत्रित न होने दें। फ्रिज की ट्रे रोज साफ करें। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मरीज की रिपोर्ट उनके पास भेजें। जो भी मरीज वहां दाखिल हो रहा है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास होनी चाहिए। डेंगू से डरने की बजाय जागरूकता जरूरी है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed