फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   220 students from the state will showcase their talent in the essay writing competition.

Panipat News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के 220 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
220 students from the state will showcase their talent in the essay writing competition.
पानीपत। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित की जा रही है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के लिए पूरे प्रदेश से नौवीं से 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के 220 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

युवा मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और छात्रों में रचनात्मक वैज्ञानिक लेखन प्रतिभा की खोज के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक जिले के शीर्ष 10 विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले की प्रतियोगिता से चुनी गई शीर्ष दस प्रविष्टियाें के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता पांच विषयों पर आधारित होगी, जिनमें से प्रत्येक प्रतिभागी को एक विषय चुनकर निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रतिभागियों को एक घंटे में 800-1000 शब्दों में निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय चयनित निबंध, पूर्ण बायोडाटा शीट के साथ पहले ही परिषद को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशानुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा लिखे जाने वाले निबंध का विषय जिला स्तर पर उनके द्वारा लिखे गए विषय से भिन्न होना चाहिए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए जाने वाले निबंध का विषय, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इस कार्यालय द्वारा प्रारंभ में उपलब्ध कराई गई विषयों की सूची में से चुना जाना चाहिए। वहीं, विषय दोहराने पर विद्यार्थी अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। राज्य स्तरीय विशेषज्ञ पैनल निबंधों का मूल्यांकन करेगा। कुल 13 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8,000 और तृतीय पुरस्कार 6,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, 10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 3,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कुल पुरस्कार राशि 54,000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed