फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अस्पताल का स्टाफ अपने जानकार मरीजों का इलाज 12 बजे से पहले नहीं करवा सकेगा, एमएस ने दिए निर्देश

अस्पताल का स्टाफ अपने जानकार मरीजों का इलाज 12 बजे से पहले नहीं करवा सकेगा, एमएस ने दिए निर्देश

Mon, 22 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल का स्टाफ अपने जानकार मरीजों का इलाज 12 बजे से पहले नहीं करवा सकेगा, एमएस ने दिए निर्देश
पानीपत। सिविल अस्पताल में आए दिन मरीजों व स्टाफ के बीच झगड़ा होता है। आए दिन इस संबंधी शिकायत सिविल सर्जन व एमएस के कार्यालय में पहुंचती है। इसलिए सिविल सर्जन के निर्देशों पर एमएस ने सभी डॉक्टरों व स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वो अपने जानकार मरीजों का इलाज दोपहर 12 बजे के बाद ही कराएं। मरीजों का आरोप होता है कि स्टाफ अपने मरीज को पहले लेकर डॉक्टर के ऑफिस में पहुंच जाते हैं। डॉक्टर भी पहले उन्हीं का इलाज करते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए ये फैसला किया गया है।
विज्ञापन

एमएस डॉ. आलोक जैन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है। कोई स्टाफ मेंबर या डॉक्टर अपने जानकार मरीज को दोपहर 12 बजे के बाद ही जांचेगा। 12 बजे तक कोई भी मरीजों की लाइन को तोड़कर डॉक्टर के पास नहीं जाएगा। इस संबंध में डॉक्टरों के ऑफिस में नोटिस चस्पा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed