{"_id":"5bda0123bdec2269a414fba1","slug":"21541013795-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का आज होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का आज होगा उद्घाटन
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का आज होगा उद्घाटन
पानीपत। सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का सीएम मनोहर लाल आज उद्घाटन करेंगे। सिविल अस्पताल की ये नई बिल्डिंग साढ़े 35 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। ये बिल्डिंग छह मंजिल बनाई गई है। इसमें लोगों को सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर व वेंटीलेटर सुविधाएं मिलेगी। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2014 में शुरू हुआ था। इसमें मरीजों को वीआईपी इलाज देने के लिए 14 रूम भी बनाए गए हैं। इन रूमों में कीचन, सोफे, बेड व एसी लगाए जाने है। यहां पर मरीजों को इलाज लेने के लिए 250 रुपये प्रतिदिन देने होंगे। इस बिल्डिंग में मरीजों का डिजीटल इलाज भी होगा। बिल्डिंग के पास ही तीन मंजिल पार्किंग बनाई गई है। एक साथ इस पार्किंग में 300 गाड़ियां खड़ी हो सकती है। फिलहाल नई बिल्डिंग में एमरजेंसी, एक्स रे, महिला ओपीडी, सिविल सर्जन व डिप्टी सिविल सर्जन के कार्यालय शिफ्ट हो चुके हैं। अब इस बिल्डिंग में एसएनसीयू वार्ड व लेबर वार्ड शिफ्ट होना बचा है।