फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चिकित्सकों ने मागों के लिए सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

चिकित्सकों ने मागों के लिए सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने मागों के लिए सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
चिकित्सकों ने मांगों के लिए सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले एसएमओ डॉ. विजय मलिक की अध्यक्षता में चिकित्सक इकट्ठा होकर सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे और सीटीएम संदीप अग्रवाल के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। डॉ. विजय मलिक ने बताया कि चिकित्सकों को पीजी सीटों में अलग से 40 प्रतिशत कोटा मिलता था, जिसे सरकार ने पिछले साल समाप्त कर दिया था। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में लगातार दो वर्ष तक कार्य करने वाले चिकित्सक भी शामिल थे, लेकिन सरकार ने वर्ष 2016 में नौकरी के अनुसार हर वर्ष प्रतिशत अंक पर कोटा देने की योजना बनाई थी। मेडिकल ऑफिसर से एसएमओ तक प्रमोशन होने में 18 से 20 साल लगते हैं। इसके अलावा पीजी किए हुए डॉक्टरों को अलग से वेतन नहीं मिल रहा है। डॉ. मलिक ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने 10 साल बाद एमओ की पदोन्नति कर एडिशनल एसएमओ करने तथा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अलग से वेतनमान देने की मांग रखी थी। सरकार ने चिकित्सकों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने आज तक चिकित्सकों की मांग को पूरा नहीं किया। इस अवसर पर डॉ. दिवांशु, डॉ. दीपक, डॉ. विजय, डॉ. श्यामलाल व डॉ. सुखदीप कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed