{"_id":"6591d7fdbd1b6fee4907643a","slug":"2024-welcomed-warmly-in-severe-cold-panipat-news-c-244-1-pnp1003-11559-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भयंकर ठंड में गर्मजोशी से किया 2024 का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भयंकर ठंड में गर्मजोशी से किया 2024 का स्वागत
विज्ञापन
पानीपत। जैसे की तीनों घड़ी की सई 12 बजे पर पहुंची तो आसमान पटाखों से गूंज उठा। शहर में एक नहीं चारों तरफ पटाखों की गूंज उठी। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और नव वर्ष पर जोश और उमंग के साथ नव वर्ष का संकल्प लिया। इसके बाद देर तक जश्न मनाया गया।
शहरवासियों ने साल 2024 के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए। किसी ने नए साल से पौधरोपण करने की शपथ ली तो किसी ने नए साल का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। वर्ष 2024 में प्रवेश करने की खुशी में लोगों ने होटलों में गुब्बारे फोड़े। डीजे पर बजते फिल्मी धुनों पर खूब मस्ती हुई।रात भर होटल में नृत्य चला। असंल स्थित होटल ओरलव, सेक्टर-25 स्थित होटल डेज, जीटी रोड स्थित होटल गोल्ड, होटल हाइव, होटल मिडटाउन और होटल एफिल ग्रैंड को नए साल के लिए विशेष तरह से सजाया गया।
शहरवासी परिवार सहित लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते देखे गए। ईट-स्ट्रीट समेत सभी होटल को बुक किया गया था। सभी एक-दूसरे को नए साल की बधाई देते हुए गले मिलते दिखे। नए साल के स्वागत में जैसे पूरा शहर जाग रहा था।
विज्ञापन
ठंड की परवाह न कर घर से बाहर निकल कर पड़ोसियों को शुभकामनाएं दी। सलारजंग गेट, रामलाल चौक पर भी युवाओं ने दोस्तों संग चटपटे व्यजनों का स्वाद लेते दिखे। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर पूरी रात चला। कई जगहों पर रात को नशे में धुत बाइकर्स ने खूब हुड़दंग भी मचाया। इस जश्न के लिए शहर पहले से ही तैयारी में लगा था। आकर्षक ढंग से सजाए गए होटल में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ का माहौल था। लोगों को लुभाने के लिए स्कीम का ऑफर दिया हुआ था। कुछ होटल में कपल एंटी रखी गई। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रकार के पैकेज का आफर है। कई स्थानों पर आबकारी के नियमों की अवहेलना की गई।