फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्कूल में पीटीआई की मार से दहला बच्चें का दिल, डॉक्टरों ने कहा अगर बच्चें से कभी भी तेज आवाज मे की बात, तो हो सकती है अनहोनी

स्कूल में पीटीआई की मार से दहला बच्चें का दिल, डॉक्टरों ने कहा अगर बच्चें से कभी भी तेज आवाज मे की बात, तो हो सकती है अनहोनी

Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में पीटीआई की मार से दहला बच्चें का दिल, डॉक्टरों ने कहा अगर बच्चें से कभी भी तेज आवाज मे की बात, तो हो सकती है अनहोनी
फोटो संख्या- 32 व 33
विज्ञापन


स्कूल में पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ी, तेज आवाज सुनने पर कांप उठता है शरीर
डॉक्टरों ने कहा-यदि बच्चे से कभी भी तेज आवाज में की बात तो हो सकती है अनहोनी
- मतलौडा स्थित शेरा गांव के गीता पब्लिक स्कूल का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव शेरा स्थित गीता पब्लिक स्कूल में शनिवार को पिटाई के बाद से तीसरी कक्षा का छात्र सहमा हुआ है। उससे जब भी उस हादसे के बारे में बात की जाती है तो वह जोर-जोर से रोने लगता है। साथ ही उसका पूरा शरीर कांपने लगता है। रोते हुए वह एक ही बात कहता है कि अब वह कभी स्कूल नहीं जाएगा। उसके सिर में गुम चोट व सूजन हैं। पूरे शरीर पर डंडों के निशान पड़े हुुए हैं।
पिटाई के बाद से छात्र अस्पताल में उपचाराधीन है। डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर के बहुत से टेस्ट, एक्स-रे आदि करवाए। इसके बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बच्चे की चिंतनीय रिपोर्ट के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्चे के दिल पर प्रभाव पड़ चुका है। अब बच्चा इस स्थिति में है कि यदि उससे जरा भी तेज आवाज में बात की गई तो उसके साथ कुछ भी अनहोनी घट सकती है। हादसे के बाद से ही बच्चे के दिल की धड़कन कभी तेज तो कभी धीमी गति से चल रही है। वह नॉर्मल नहीं है। उसकी हालत को ज्यादा गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालात स्थिर नहीं है। गौरतलब है कि स्कूल प्रबंधनएक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस कारण पुलिस भी कार्रवाई करने में कतरा रही है।
विज्ञापन


ये है मामला :
छात्र के चाचा संजय कुमार ने आरोप लगाया कि उसका भतीजा मनीष गांव शेरा स्थित गीता पब्लिक में तीसरी कक्षा का छात्र है। वह शनिवार सुबह स्कूल में गया था। आधी छुट्टी के दौरान उसकी किसी दूसरे बच्चे से लड़ाई हो गई। इसके बाद पीटीआई वहां आया। इसे देख मनीष मौके से भाग गया। पीटीआई ने उसको पकड़ने के लिए चार बच्चों को उसके पीछे भेजा। आरोप है कि इसके बाद पीटीआई ने उसकी डंडों से पिटाई की। इससे बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। शनिवार से बच्चा असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। वहां से उसे सोमवार को मेडिकल करवाने के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल होने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्कूल का पिटाई का चौथा मामला
बता दें कि इससे पहले भी गीता पब्लिक स्कूल में इसी तरह से बच्चों की पिटाई का मामला सामने आ चुका है। एक साल के भीतर ये चौथा मामला है। सबसे पहले नौहरा गांव निवासी नौवीं कक्षा का छात्र विरेंद्र पुत्र बबला की स्कूल के प्रिंसिपल के भाई ने पिटाई की थी। जो मामला पुलिस के संज्ञान में गया। इसके परिजनों की शिकायत पर मुकदमा तक भी दर्ज हो चुका था। कुछ दिनों बाद स्कूूल प्रबंधन ने मामले में माफी मांग कर केस का निपटारा कर लिया था। इसके कुछ माह बाद ही गांव कुकराना निवासी छठी कक्षा के छात्र अमित पुत्र कर्मबीर की भी स्कूल के पीटीआई ने पिटाई की थी। इससे बच्चे की हालात बिगड़ गई थी। इसमें भी मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसमें प्रिसिंपल ने पीटीआई को स्कूल से निलंबित कर दिया था। तीसरा मामला जाटल निवासी सातवीं कक्षा के छात्र प्रिंस पुत्र राकेश का है। इसमें बच्चे की पिटाई के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से पिस्तौल के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप है। इसका केस अभी भी पुलिस व कोर्ट में चल रहा है।


परिजन अफवाह फैला रहे हैं, उसे दौरा पड़ा था
उस दिन बच्चे को दौरा आ गया था। इस कारण वह जमीन पर गिर गया। परिजन मारपीट की अफवाह फैला रहे हैं। मारपीट का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
- महाबीर शर्मा, प्राचार्य, गीता पब्लिक स्कूल
---
बयान आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
स्कूल में छात्र की पिटाई के बाद पुलिस को अस्पताल से प्रथम सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस गई थी। डॉक्टरों की ओर से छात्र को बयान के लिए अनफिट बताया गया है। पुलिस को उसका या उसके परिजन के बयान का इंतजार है। बयान आने के बाद आईपीएसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मबीर खर्ब थाना प्रभारी, मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed