{"_id":"68cb1a973dff91f688020538","slug":"200-quintals-of-paddy-arrived-at-matalauda-mandi-but-no-buyers-panipat-news-c-244-1-pnp1001-143933-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मतलौडा मंडी में 200 क्विंटल धान पहुंचा, खरीदार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मतलौडा मंडी में 200 क्विंटल धान पहुंचा, खरीदार नहीं
Thu, 18 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा। अनाज मंडी में बुधवार को धान की 1509 किस्म आनी शुरू हो गई। पहले दिन करीब 200 क्विंटल धान की आवक हुई। मंडी में कोई खरीदार नहीं होने से खरीद नहीं की जा सकी। जिसके चलते किसानों को मायूसी हाथ लगी। व्यापारी 1509 किस्म को 2500 से 3300 रुपये तक खरीद रहे हैं। इन रेटों से किसान संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन के खंड अध्यक्ष रामनिवास देशवाल ने बताया कि खरीदार के बिना धान का पूरा भाव नहीं मिल पाएगा। सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन