फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 years imprisonment for indecent act with six year old innocent

फैक्ट्ररी में लटका मिला शव, परिजनों ने मालिक पर लगाए मारकर लटकाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for indecent act with six year old innocent
सनौली। छाजपुर कलां चौक के पास चौटाला रोड स्थित एक फैक्ट्ररी में संदिग्ध पस्थितियों में एक वर्कर का शव लटका मिला। इसकी सूचना फैक्टरी मालिक ने पुलिस और परिजनों को दी। जबकि मृतक के परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर ही हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी नीरज को फैक्टरी मालिक जयप्रकाश ने फोन कर सोमवार को ड्यूटी पर बुलाया था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को उन्हें पता चला कि नीरज का शव चौटाला रोड छाजपुर कलां गांव के चौक के पास जय प्रकाश की फैक्टरी में लटका हुआ है। फैक्टरी मालिक नीरज का देनदार था। उन्हें शक है कि फैक्टरी मालिक ने नीरज की हत्या की है। वहीं फैक्ट्ररी मालिक का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। नीरज पहले उसके पास काम करता था, लेकिन बीच में छोड़ कर चला गया था। सोमवार को वह किसी अन्य कर्मचारी के साथ आया था। उसने नीरज को काम पर आने के लिए कहा था। मंगलवार को उसका शव यहां फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed