फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 lakh extortion sought from the shopkeeper throwing the letter, Sopu Group's photo and Lawrence Bishnoi's seal

चिट्ठी फेंक दुकानदार से मांगी 20 लाख की रंगदारी, सोपू ग्रुप की फोटो और लॉरेंस बिश्नोई की लगी थी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
20 lakh extortion sought from the shopkeeper throwing the letter, Sopu Group's photo and Lawrence Bishnoi's seal
पानीपत। पीड़ित सुंदर का ससुर महाबीर दुकान में वही जगह दिखाता हुआ जहां बदमाश द्वारा रखी गई थी चिट? - फोटो : Panipat
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में करियाणा की दुकान पर चिट्ठी डालकर दुकानदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। चिट्ठी में ऊपर सोपू ग्रुप की फोटो है और अंत में लॉरेंस बिश्नोई की मुहर लगी है। चिट्ठी में लिखा है कि पुलिस के पास गए या एक सप्ताह में पैसे नहीं दिए तो बेटे समेत पूरे परिवार को जान से मार देंगे। एक माह में रंगदारी मांगने का यह दूसरा मामला है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुंदर की घर में ही करियाणा की दुकान है। वह सुबह आठ और रात को आठ बजे से 10 बजे तक दुकान पर रहते हैं जबकि दिन में ससुर महाबीर दुकान संभालते हैं। वह दिन में बरसत रोड स्थित कंबल की फैक्टरी में सिलाई करते हैं। चार अगस्त की दोपहर 12 बजे ससुर ने कॉल कर बताया कि ब्रेड के काउंटर के पास एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। सुंदर दुकान पर पहुंचे। चिट्ठी में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी थी।
विज्ञापन

सहमा परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा
दुकानदार ने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दुकानदार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, न ही उन्हें किसी पर शक है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चांदनीबाग थाना क्षेत्र का दूसरा मामला
पानीपत में एक माह के अंदर यह रंगदारी मांगने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले भी करियाणा दुकानदार तीन भाइयों से चिट्ठी भेजकर तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस अब तक उस मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। दोनों ही मामलों में समानता यह है कि धमकी के बाद अंत में मुहर लगाई गई है, फर्क इतना है कि पहले मामले में रोहतक, मॉडल टाउन की मुहर थी और इस बार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की है।

पत्र में लिखा, हम आपके लड़के को गोली मार देंगे
सुंदर, हम आपके लड़के को गोली मार देंगे, अगर आप अपने लड़के की जान बचाना चाहते हो तो हमें एक सप्ताह के अंदर 20 लाख रुपये दो, वरना आपके लड़के को मार देंगे, फैसला आपके हाथ है कि आपको लड़का प्यारा है या रुपये, अगर आप पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन यह याद रखना अगर आप पुलिस रिपोर्ट करोगे तो हमें फिरौती नहीं चाहिए, लेकिन आपका लड़का नहीं बचेगा। एक सप्ताह में 20 लाख का इंतजाम कर लो। अगर पुलिस रिपोर्ट या हमारे आदमी पकड़वाने का प्रयास किया तो अपने परिवार को नहीं बचा पाओगे।
वर्जन:
दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पत्र को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed