{"_id":"67ad0c113a4876836d021713","slug":"20-applications-for-the-post-of-councilor-in-congress-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132105-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांग्रेस में पार्षद पद के 20 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांग्रेस में पार्षद पद के 20 आवेदन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम चुनाव में भाजपा के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर मैदान संभाल लिया है। कांग्रेस में पहले दिन बुधवार को पार्षद पद के लिए 20 लोगों ने आवेदन किए, जबकि मेयर के लिए दो लोगों ने नामांकन की प्रक्रिया जानी। इसके लिए वीरवार को नामांकन आ सकते हैं।
आम आदमी पार्टी मेयर और पार्षद के लिए वीरवार को तीन दिन आवेदन लेगी। इसमें पार्षद के लिए कमेटी का गठन किया है। इधर भाजपा में मेयर और पार्षद के उम्मीदवारों की सूची कभी भी जारी हो सकती है। दावेदारों ने चंडीगढ़ और दिल्ली में आलाकमान के नेताओं के साथ संपर्क बढ़ा दिया है। सबसे अधिक मेयर के दावेदार लगा रहे हैं।
लालबत्ती जीटी रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को मेयर और पार्षद पद के लिए आवेदन लिए गए। इसके कन्वीनर पूर्व जिला वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल रोड़ को बनाया गया। यहां आवेदन के लिए दोपहर 12 से साढ़े तीन बजे तक का समय दिया गया था। कुछ कार्यकर्ता सुबह साढ़े 10 बजे ही कार्यालय पर पहुंच गए। इन्होंने आवेदन की प्रकिया को जाना। कन्वीनर ने उनको दोनों पदों के लिए जारी प्रोफ्रॉर्मा दिया। मेयर के लिए सुभाष बठला और नीरजा बाहरी ने संपर्क किया। दोनों के आवेदन पूरे नहीं थे। ऐसे में आवेदन पत्र प्राप्त नहीं किया। पार्षद के लिए 20 लोगों ने आवेदन किया। कन्वीनर सतपाल रोड़ ने बताया कि कांग्रेस में मेयर और पार्षद पद के लिए 12 से 14 फरवरी को आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आप निगम चुनाव को लेकर मैदान में उतरी ः आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में बैठक की ।नगर निगम चुनाव प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत सभी सदस्यों के साथ चर्चा की और सर्वसम्मति से मेयर और पार्षद पद के लिए उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया।
उन्होंने बताया कि मेयर व पार्षद पद के लिए 13 से लेकर 18 फरवरी तक आवेदन जमा कराए जाएंगे। चुनाव संचालन के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रभारी की नियुक्ति की। डॉ. नरेंद्र जेसिया को वार्ड 17 व 22, अजय सिंगला को वार्ड-15, योगेश कौशिक 21 व 24, जसवीर जस्सा कादियान को वार्ड 1, 2 व 16, जितेंद्र जुनेजा वार्ड-20, प्रीतपाल खेड़ा काे वार्ड-19, राजीव कंसल को वार्ड 4 व 5, अंग्रेज मलिक को वार्ड 7, 8 व 12 का प्रभारी बनाया है।