फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1967 students, dreaming of becoming doctors and engineers, appeared for the Foundation Level-2 examination, while 176 were absent.

Panipat News: डॉक्टर और इंंजीनियर बनने का सपना संजोकर 1967 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा, 176 रहे अनुपस्थित

Sat, 31 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
1967 students, dreaming of becoming doctors and engineers, appeared for the Foundation Level-2 examination, while 176 were absent.
बुनियाद परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
पानीपत। डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना संजोए विद्यार्थियों ने शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा दी। जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर 1967 विद्यार्थी शामिल हुई जबकि 176 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लगभग 91.78 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा को आयोजन दोपहर बाद 01:30 बजे से 02.45 बजे तक किया। विद्यार्थियाें को एक घंटा पहले 12:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद लेवल के लिए जिले में 7614 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 5998 विद्यार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा दी थी, इनमें से 2143 विद्यार्थियों का चयन लेवल-2 की परीक्षा के लिए हुआ था। लेवल-2 की परीक्षा के आधार पर चयनित विद्यार्थी लेवल-3 की परीक्षा में भाग लेंगे। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। पूरे प्रदेश से लगभग आठ हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन



विद्यार्थी बोले-अच्छी रही परीक्षा
सौदापुर की अंजली ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति सामान्य है। वह चिकित्सक बनना चाहती है। उनके सामने प्राइवेट कोचिंग लेना बड़ी चुनौती है। उन्होंने लेवल-2 की परीक्षा दी है। उनका पेपर अच्छा हुआ है। वह लेवल -3 में आसानी के साथ शामिल हो जाएगी। विकास नगर के अजय ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में लेवल-2 की परीक्षा दी है। उनका पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





परीक्षा पर एक नजर
कुल परीक्षार्थी- 2143
उपस्थिति - 1967
अनुपस्थित - 176
उपस्थिति प्रतिशत - 91.78


इन केंद्रों पर हुई बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा
केंद्र पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थिति अनुपस्थिति
जीजीएसएसएस माॅडल टाउन 305 261 44

जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 305 282 23



जीएसएसएस तहसील कैंप 304 281 23

जीजीएसएसएस बापौली 260 245 15



जीएसएसएस बापौली 159 140 19

जीजीएसएसएस मतलौडा 307 293 14



जीएमएसएसएसएस इसराना 234 216 18

पीएमश्री जीएसएसएस समालखा 269 249 20



कुल 2143 1967 176






बुनियाद लेवल-2 की 1967 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है। - संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

बुनियाद परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद

बुनियाद परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed