फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   19,646 cases settled in National Lok Adalat

Panipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 19,646 मुकदमों का निपटारा

Sun, 14 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
19,646 cases settled in National Lok Adalat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। राष्ट्रीय लोक अदालत में पानीपत और सब डिवीजन समालखा में 19,646 मुकदमों का निस्तारण आपसी समझौते से किया गया है। जिनमें 40 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के विवादों का निपटान हुआ। लोक अदालत में 23,154 मामलों को निस्तारण के लिए चिह्नित किया गया था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत और सब डिवीजन समालखा में 23,154 मुकदमों को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित करने के लिए चिह्नित किया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में यह लोक अदालत शुरू हुई।
विज्ञापन

जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह, एसीजेएम याचना, प्रिंसिपल जज पारिवारिक न्यायालय पूजा सिंगला, सिविल जज (जूनियर डिविजन) रूपा एवं अनुराधा, व सिविल जज (सीनियर डिविजन) समालखा संजय ने मामलों का निस्तारण कराया। लोक अदालत में लंबित व पूर्व मुकदमे से जुड़े दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, बैंक वसूली, नागरिक विवाद, उपभोक्ता आयोग के मामले और घरेलू हिंसा अधिनियम जैसे अपराधों से संबंधित केस भी शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed