फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सक्षम अभियान में पानीपत को मिला दूसरा स्थान, अधिकारियों को दी बधाई

सक्षम अभियान में पानीपत को मिला दूसरा स्थान, अधिकारियों को दी बधाई

Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सक्षम अभियान में पानीपत को मिला दूसरा स्थान, अधिकारियों को दी बधाई
सक्षम अभियान में पानीपत को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए चलाए गए सक्षम अभियान को सफल बनाने के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। पानीपत को इस क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पानीपत के सभी खंड न केवल सक्षम हो गए हैं बल्कि सभी खंडों के छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके इस जिला को यह उपलब्धि दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता व उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों, प्राचार्यो, अध्यापकों, अभिभावकों और छात्रों की सराहना की। इसी पर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डा.. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के वरिष्ठ अधिकारियों से रु-ब-रु हुए।

परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी देश, प्रदेश और समाज तरक्की नहीं कर सकता। इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने गत दिनों प्रदेश में सक्षम योजना लागू की थी। सक्षम एक राज्यव्यापी शिक्षा परिवर्तन कार्यक्रम है जो मुख्यमंत्री कार्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश भर में चलाया जा रहा है ताकि लर्निंग एंहासमेंट प्रोग्राम के माध्यम से उपचारात्मक शिक्षा को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। जिससे मूल्यांकन सुधार समीक्षा और निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रेड लेवल के मामले में हरियाणा ने पड़ोसी राज्यों से अधिक 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विशेष उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि सक्षम अभियान के तहत कक्षा 3, 5 व 7वीं के छात्रों का हिन्दी और गणित के ज्ञान का स्तर ऊंचा उठाने के लिए परीक्षाएं ली गई और इन्हीं परीक्षाओं के आधार पर प्रथम चरण में प्रदेश के 26 खंडों को सक्षम घोषित किया और पानीपत जिला के इसराना खंड को सबसे प्रथम सक्षम खंड होने का गौरव प्राप्त हुआ। आज यह चरण पूरा होने पर 68 और खंडों को सक्षम खंड घोषित किया है। कुल मिलाकर हरियाणा के 94 खंड शिक्षा के मामले में सक्षम घोषित किए जा चुके हैं। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर कादियान, सीएमजीजीए दीपशिखा छेत्री, डाईट प्राचार्य रामफल धनखड़, डिप्टी डीओ रमेश कुमार, डीपीसी सतपाल सिंह व सभी डीईओ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed