फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पीटीआई को बदमाशों से पिटवाने में था प्रिंसिपल का था हाथ, पुलिस ने बदमाशों को न पकड़ने में बनाया चुनाव में डयूटी का बहाना

पीटीआई को बदमाशों से पिटवाने में था प्रिंसिपल का था हाथ, पुलिस ने बदमाशों को न पकड़ने में बनाया चुनाव में डयूटी का बहाना

Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीटीआई को बदमाशों से पिटवाने में था प्रिंसिपल का था हाथ, पुलिस ने बदमाशों को न पकड़ने में बनाया चुनाव में डयूटी का बहाना
पीटीआई को बदमाशों से पिटवाने में था प्रिंसिपल का था हाथ, पुलिस ने बदमाशों को न पकड़ने में बनाया चुनाव में ड्यूटी का बहाना
विज्ञापन

पानीपत। पीटीआई को पिटवाने में प्रिंसिपल का शामिल होना भी सामने आ रहा है। दरअसल घायल पीटीआई नरेंद्र कुमार के पिता ऋषिलाल ने बताया कि जिस दिन उनके बेटे के साथ वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, उस दिन बदमाशों के फोन पर उसके स्कूल प्रिंसिपल का फोन आया। जिसने फोन करते ही बदमाशों को नरेंद्र से बात करवाने के लिए कहा। इसके बाद बदमाशों ने उससे बात करवाई। साथ ही बदमाशों ने कहा कि उसने बोलना है कि वो सही है। प्रिंसिपल ने पूछा कि कहा है नरेंद्र? बदमाशों के कहे अनुसार उसने स्कूल प्रिंसिपल को कहा कि वो इनके ऑफिस पर है। बाद में बात करेगा। इसके बाद बदमाशों ने फोन लेकर फोन कट कर दिया व उसके साथ मारपीट करने लगे। वारदात के दो दिन बाद स्कूल प्रिंसिपल ने घायल के पिता को फोन कर उसका हालचाल जाना। साथ ही पीटीआई की गलती बताते हुए बोला कि ये बच्चों को खूब पीटता था, शायद इसी बात की रंजिश रखते हुए बच्चों ने इस वारदात को अंजाम दिलवाया होगा। साथ ही कहा कि उसके पास काफी लोगों के फोन आ रहे है, जोकि मामले में समझौता करवाने के लिए दबाव बना रहे है। प्रिंसिपल की इस बात से साबित हो रहा है कि जिन बदमाशों का परिजनों सहित पुलिस तक को नहीं पता, उन बदमाशों के पास वारदात वाले दिन प्रिंसिपल का फोन करना व वारदात के बाद प्रिंसिपल के पास ही मामले में समझौता करवाने के लिए फोन आना, प्रिंसिपल पीटीआई की पिटाई करवाने में जरूर शामिल है।
पुलिस बना रही चुनाव में ड्यूटी होने का बहाना:
पुलिस के हाथ उन दो बाइक के नंबर लगे है, जिन पर सवार होकर बदमाश आए थे। इसके अलावा दोनों बाइक नंबर ट्रेेस कर पता भी लगा लिया गया है कि दोनों बाइक नंबर किस के नाम पर किस पते से है। साथ ही पिता ने प्रिंसिपल की फोन पर बातचीत वाली बात भी पुलिस के सामने रखी है। इतना ही नहीं, पुलिस को परिजनों ने और भी अन्य सबूत बदमाशों के खिलाफ दे दिए है। लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने की बजाय, खुद की चुनावी दिनों में ड्यूटी लगे होना का बहाना बना रही है। परिजनों का कहना है कि उनके पास आए दिन अनेकों फोन मामले में समझौता करने के लिए आ रहे है। समझौता न करने पर पीटीआई को किसी लड़की से छेडछाड़ के केस में फसाने की धमकी भी दी जा रही है। परिजनों का कहना कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो उनके परिवार के लोगों को भी बदमाशों से खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

ये था मामला:
काबड़ी निवासी घायल नरेंद्र कुमार पुत्र ऋषिलाल गांव ऊटला के एक निजी स्कूल में पीटीआई है। शनिवार को वो बाइक से रामलाल चौक सामान लेने गया, तो वहां दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर किडनैप किया व उसे गांव निजामपुर में निर्माणाधीन पुल के पास वाले खाली खेतों में ले गए। जहां उन्होंने उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ 4 घंटे तक गन प्वाइंट पर 8 बदमाशों ने डंडो से पीटकर घायल किया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए जबरदस्ती एक वीडियो भी बना ली। जिसमें उन्होंने सौंधापुर की एक लड़की को भगा ले जाने व उसके साथ संबंध बनाने जैसी बातों को रिकॉर्ड करवाया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वो डंडो से पीटते रहे और दर्द से चिल्लाने की आवाज निकालने पर पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देते रहे। बदमाश मुझे अधमरा कर मेरा साढ़े 12 हजार रुपयों से भरा पर्स व मेरा मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप गलत है। पुलिस अपना काम कर रही है। बाइक के नंबर ट्रेस होने पर कई बार मौके पर दबिश भी दी गई है। पुलिस के हाथ पुख्ता प्रमाण लगते ही आरोपियों को धर लिया जाएगा। साथ ही मामले में पूछताछ के लिए स्कूल प्रिंसिपल को भी शामिल किया जाएगा।
- अमित, थाना मॉडल टाउन प्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed