फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बापौली मार्किट कमेटी चैयरमेन व सचिव के बीच बढ़ी खींचतान

बापौली मार्किट कमेटी चैयरमेन व सचिव के बीच बढ़ी खींचतान

Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बापौली मार्किट कमेटी चैयरमेन व सचिव के बीच बढ़ी खींचतान
बापौली मार्केट कमेटी चेयरमैन व सचिव के बीच बढ़ी खींचतान
विज्ञापन

बापौली। बापौली अनाज मंडी से रात को दो नंबर में निकाली जा रही जीरी की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर मार्केट कमेटी चेयरमैन व सचिव में विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। मार्केट कमेटी बापौली चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने सचिव पवन चोपड़ा व रात को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जोगिंद्र को स्पष्टीकरण नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर जवाब देने की बात कही। इतना ही नहीं, चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने उक्त मामले में विभागीय सीए को भी पत्र लिखकर जांच कर कार्यवाही के लिए पत्र लिखा और मुख्यमंत्री मनोहरलाल को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए ठोस कार्यवाही करने की मांग की ताकि मंडी में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। वहीं, उन्होंने सीएम को लिखें पत्र में कमेटी सचिव पवन चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कमेटी सचिव रात को दो नंबर में जीरी की बोरियां निकलवाकर कमेटी फीस की चोरी कर अपनी जेबें भर रहा है जिससे सरकार व कमेटी को चुना लग रहा है। चेयरमैन सुरेंद्र ने कहा कि कमेटी सचिव उन्हें बार-बार धमकी देता है कि वो उनके ऊपर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा देंगे और उनकी सरकार कुछ नहीं कर सकेगी।
गौरतलब है कि मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने बापौली अनाज मंडी के गेट नंबर-3 से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जीरी की बोरियां भरकर दो नंबर में मंडी से बाहर ले जाई जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर मार्किट कमेटी कार्यालय में खड़ा कर ड्यूटी पर तैनात मार्केट कमेटी कर्मचारी जोगिंद्र पीसीसी के हवाले कर कमेटी सचिव पवन चोपड़ा को अवगत करा दिया था। लेकिन परिसर से जीरी की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब हो गई थी। जिस कारण चेयरमैन व कमेटी सचिव के बीच खिंचातान शुरू हुई।
विज्ञापन

किसानों को मिले नोटिस का किसानों ने दिया जवाब
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि उन्होंने जीरी की बारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले किसानों को नोटिस दिया था कि वो धान कहां से लेकर आए हैं और अपने किसान होने का सबूत दें, वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसका किसानों ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ठेके पर जमीन ले रखी है और अपनी जीरी को उन्होंने पानीपत मंडी में बेचा है जिसकी कोई भी जांच कर सकता है। चेयरमैन ने जबरदस्ती उनकी ट्राली को पकड़ कर वीडियो बनाई है और उनके साथ बदसलूकी की है जिसकी वो सीएम को शिकायत करेंगे और धरना भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय में मार्केट कमेटी सचिव पवन चोपड़ा ने बताया कि जिस किसान की चेयरमैन ने जीरी से भरी ट्राली पकड़ी है, उस किसान राजेंद्र, अंकित रावल, हवासिंह ने लिखित शिकायत दी है कि वो जीरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए जा रहा था तो चेयरमैन ने अपनी गाड़ी को आगे अड़ाकर कहा कि वो मार्केट कमेटी की फीस चोरी कर रहे हैं। या तो फीस दो या फिर उसे 5 हजार रुपये दो। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वो स्वयं ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर आया और कमेटी कार्यालय के परिसर में खड़ी कर आगे से ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया। बाद में चेयरमैन के साथ कमेटी कर्मचारी ने उनसे 2500 रुपये मांगे और कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बाहर निकाल देगा। उन्होंने उसे 2500 रुपये देकर अपनी जीरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलवा ली और अपनी धान को पानीपत मंडी में बेच दिया। कमेटी सचिव पवन चोपड़ा ने चेयरमैन के सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि चेयरमैन उनकी पीछे से लोगों को उनके बारे में जाति सूचक शब्द कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed