फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेलवे के हाई अलर्ट के बाद भी सुरक्षा नदारद

रेलवे के हाई अलर्ट के बाद भी सुरक्षा नदारद

Mon, 21 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के हाई अलर्ट के बाद भी सुरक्षा नदारद
रेलवे के हाई अलर्ट के बाद भी सुरक्षा नदारद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डेरा प्रमुख पर फैसले को लेकर दो दिन पहले दिल्ली डिवीजन के सभी मुख्य स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके लिए आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर (एएससी) आरएल तोमर ने पानीपत स्टेशन का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा न के बराबर नजर आती है।
डेरा प्रमुख पर 25 अगस्त को पंचकूला में फैसला आना है, जिसको लेकर ही हाई अलर्ट जारी है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। लेकिन उसकी अगली सुबह ही मेटल डिटेक्टर हटा लिया गया।
विज्ञापन


चारों तरफ से खुला है पानीपत रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन पानीपत चारों तरफ से खुला हुआ है। कोई भी शरारती तत्व इसका आसानी से लाभ उठा सकता है। इसको कवर करने की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जबकि तोमर ने निरीक्षण के दौरान चारों तरफ पुलिस की गश्त व चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। वहीं अवैध रूप से खुले हुए गेटों पर ताले लगाने के लिए कहा था। लेकिन रविवार को न तो स्टेशन पर कोई पुलिस कर्मी था और न ही गेटों पर ताले थे। जबकि स्टेशन से हर रोज 40 हजार से अधिक यात्री गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की शपथ भी धूमिल
जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवेे एसपी के दिशा-निर्देश पर करीब 15 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी रखने की शपथ ली थी। लेकिन वह शपथ भी धूमिल होती नजर आ रही है। इसका जीवंत उदाहरण है पांच दिन पहले 15 अगस्त के दिन दो महिलाओं समेत तीन ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दी थी। जब 15 अगस्त पर ही ऐसी सुरक्षा होती है तो यह सहज ही समझा जा सकता है कि अन्य दिनों में सुरक्षा कैसी रहती होगी।


आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों को हाई अलर्ट के साथ ही सुरक्षा कड़ी रखने के आदेश दिए गए हैं। उसके बाद भी अगर सुरक्षा नहीं है तो बड़ी लापरवाही है। जीआरपी व आरपीएफ से सुरक्षा को लेकर पूछा जाएगा और सारी कमियों को दूर किया जाएगा।
संतोष चंद्रन, सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed