फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -नपा चेयरमैन व पार्षदों की बातचीत की एक और ऑडियो वायरल हुई

-नपा चेयरमैन व पार्षदों की बातचीत की एक और ऑडियो वायरल हुई

Mon, 10 Jul 2017 12:56 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
-नपा चेयरमैन व पार्षदों की बातचीत की एक और ऑडियो वायरल हुई
नपा कुर्सी का झगड़ा : सोशल मीडिया पर पार्षदों की खरीद फरोख्त का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

-एक पार्षद बोला नोट बोल चाचा कितणे देवेगा, इबे छोड़ देवेंगे, चेयरमैन बोला पांच-पांच ले लो, पार्षद बोला 25-25 कर दो हम चार ही हैं
-शहर के लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किए
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
नगरपालिका में चेयरमैन और पार्षदों के बीच का घमासान तेज होता जा रहा है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक और ऑडियो क्लिप वायरल हुई। जिसमें नपा चेयरमैन और कथित पार्षद के बीच पैसों को लेकर बात की जा रही है। जन पंचायत के संयोजक पीपी कपूर का कहना है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई इस ऑडियो क्लिप से साबित होता है कि नपा में बिकाऊ पार्षदों का खेल खेला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि करीब महीना भर पहले नपा पार्षदों ने चेयरमैन अशोक कुच्छल के खिलाफ अविश्वास जताते हुए विधायक रविंद्र मच्छरौली व डीसी पानीपत को शपथ पत्र सौंपे थे। इसके बाद से नगरपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर खेले जा रहे खेल का खुलासा होने लगा। इसके लिए शहर में जनपंचायत समिति का भी गठन किया गया जो भ्रष्ट पार्षदों के खिलाफ लोगों जागरूक करने तथा कार्रवाई मांग को लेकर कार्य कर रही है। पंद्रह दिन पहले भी एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें पार्षदों द्वारा 25-25 की बात की जा रही थी। उसी तरह रविवार को वायरल हुई क्लिप में भी कथित पार्षद इसी तरह के बात कर रहे हैं। कपूर ने दावा किया कि उनके पास दो और ऑडियो रिकार्डिंग हैं, जिन्हें भी जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ जनपंचायत ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक को शिकायत देकर विजिलेंस जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन राजनीतिक संलिप्तता के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके खिलाफ जन आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप के अंश-
चेयरमैन : सर
1 पार्षद : हां जी नमस्कार अंकल जी।
चेयरमैन- मैं कहूं एक बार मिल लो। निपटाओ इस बात नै। वापस आ जाओ।
1 पार्षद : मिल लिए तेरे तै। नोट बोल चाचा कितणे देवेगा? इबे छोड़ देवेंगे। अपने घर वापस। कल के भूले आज घर वापस।
चेयरमैन- पांच-पांच ले लो। थोढी पर हाथ लगाऊं आज।
1 पार्षद : लै बात कर ले एक बार।
2 पार्षद: 25- 25 करे दे। हम चार ही तो हैं।
3 पार्षद: मैं ये कह रहा था चेयरमैन साहब कमाल कर दिया हमारे धोरे फोन नहीं आया इब तक।
चेयरमैन: मैंने दस बार फोन मिलाया। कसम तै।
नोट : यह सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की क्लिप है।

सोशल मीडिया पर युद्ध शुरू
वहीं उक्त ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा कमेंट किए जा रहे हैं। लोगों में इसको लेकर रोष दिख रहा है और वे इसको लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि खरीद-फरोख्त करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तथा एक कड़ा कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed