{"_id":"5caa4b22bdec2214645380d5","slug":"181554664226-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर द्वितीय गांव में पीने के पानी की नहीं सुविधा, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर द्वितीय गांव में पीने के पानी की नहीं सुविधा, लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर द्वितीय गांव में पीने के पानी की नहीं सुविधा, रोष
सनौली । गांव जलालपुर द्वितीय में आठ वर्ष पहले लगे जल घर के बाद भी आज तक पूरे गांव में पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। एक गली में बिछाई गई पानी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज होने से गंदा पानी आ रहा है। गलियों में पाइप लाइन बिछाने व लीकेज पानी की पाइप लाइन ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत, खंड व जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके है। समस्या हल ना करने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द ही उच्चाधिकारियों से मामले को अवगत करा कर समस्या हल कराने के लिए मिलने की योजना बनाई है । गांव में करीब 400 घर है मगर ग्रामीणों पानी संबंधी कोई भी सुविधा प्रशासन व सरकार मुहैया नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने खंड़ प्रशासन व जिला प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिल कर समस्या हल कराने की बात कही है। ग्रामीण महिलाएं असगरी, साजिदा, इसराना, अफसाना, रूबी, इफरोज, बलकिसा, ईमराना, सबबो, सन्नो आदि का कहना है कि गांव में आठ वर्ष पूर्व एक जल घर लगाया था। गांव में पानी की सप्लाई के लिए एक गली में ही पाइप लाइन बिछाई गई थी। अन्य कई गलियों में आज तक पानी की पाइप लाइन नही बिछाई गई है। जो पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी। वो जगह-जगह से लीकेज होने पर गलियों में गंदा पानी भरा रहता है और लीकेज पानी की पाईप लाईन होने पर घरों में गंदा पानी सप्लाई होता है । गांव में पानी के लिए जीना दूभर हो गया है। दूर-दराज खेतों से पीने का पानी लाना पड़ता है। कई बार बिजली ना आने से पीने के पाने ना मिलने पर प्यासे रहना पड़ता है। अनेक बार सरपंच के साथ खंड़ व जिला प्रशासन के पास पानी आदि सुविधा शुरू कराने के लिए चक्कर काट चुके है। मगर कही कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सरपंच मौहम्मद मंजाहिर का कहना है कि आठ वर्ष बीत पहले गांव में एक जल घर लगा था। एक गली में पाईप लाईन बिछाई गई थी। कई गलियों में पाईप लाईन नहीं बिछी है और लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराने व पाइप लाइन बिछाने की संबधित विभाग को मांग की जाएगी ।