{"_id":"6ad8a7d5265399e58001731f","slug":"young-boy-murdered-in-panipat-haryana-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में युवक की हत्या: दोस्त ने चाकू से गोदा, कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में युवक की हत्या: दोस्त ने चाकू से गोदा, कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम
Wed, 21 Oct 2026 05:24 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:24 PM IST
सार
पानीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उसके दोस्तों ने ही युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामूली कहासुनी के बाद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राहुल, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पानीपत के नांगलखेड़ी गांव में चाकू मार युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक की अपने दोस्त के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
नांगल खेड़ी निवासी परिजनों ने बताया कि राहुल मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर दोस्त और उसके साथी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। परिजन राहुल को एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां बुधवार शाम को राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-29 के प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस को एक युवक को चाकू से मारने की सूचना मिली थी। उसकी ज्यादा खून बहने से मौत हो गई है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन