फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पाइपलाइन लीकेज को किया बंद, किसानों ने की मुआवजे की मांग

पाइपलाइन लीकेज को किया बंद, किसानों ने की मुआवजे की मांग

Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन लीकेज को किया बंद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
पाइपलाइन लीकेज को किया बंद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
विज्ञापन

थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की राख व पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है। इसके फटने से थर्मल बाईपास व सुताना के किसानों के खेतों में पानी व राख जाने के कारण नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात यूनिट न. 7 व 8 की पानी, राखी को थर्मल की राख झील में पहुंचाने वाली पाइप लाइन फट गई थी। जिसके कारण काफी मात्रा में राख व पानी थर्मल बाईपास के साथ-साथ आसपास भी फैल गया था। थर्मल प्रबंधन ने सूचना मिलने पर पानी का प्रशैर बंद करा दिया। जिसके बाद यूनिटों को भी बंद करना पड़ा। अगर कुछ देर और पानी का प्रेशर बंद नहीं किया जाता तो आसपास के घरों में भी मलबा जम जाता। थर्मल प्रबंधन पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहा है। इस बारे में थर्मल के सिविल एसई वी के सचदेवा ने बताया कि पाइपलाइन की रिपेयर करवा दी गई है। पाइप किस कारण फटी इस मामले की जांच की जाऐगी।

थर्मल प्रशासन दे मुआवजा : किसान
गांव सुताना निवासी कर्ण सिंह ने कहा कि उनके तीन भाईयों के खेत पाइप लाइन के पास ही है। एक दिन पहले पाइप लाइन फटने के कारण उनकी फसल में काफी मात्रा में पानी आ गया। शिकायत के बाद भी थर्मल प्रशासन ने कोई सहायता नहीं की पूरी रात जागकर उन्होंने दूसरे खेतों में पानी की निकासी की। किसानों ने बताया कि अगर पूरी राख खेतों से नहीं निकली तो उन्हें नुकसान होगा। इस कारण थर्मल प्रशासन को चाहिए वो उन्हें मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed