फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2031 तक शहर में होंगे

2031 तक शहर में होंगे

Wed, 19 Dec 2018 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
2031 तक शहर में होंगे
2031 तक शहर में होंगे 83 सेक्टर, लेबर के लिए भी बनेगा एक अलग सेक्टर
विज्ञापन

पानीपत। टेक्सटाइल नगरी का और अधिक विस्तार करने के लिए जिला योजनाकार विभाग ने 2031 की प्लानिंग तैयार की है। शहर में आने वाले 12 साल में उद्योगों की संख्या और अधिक बढ़ेगी जनसंख्या भी करीबन 5 लाख बढ़ने का अनुमान है। इसी हिसाब से नए 13 सेक्टर शहर में कटेंगे। नए प्लान के अनुसार इंडस्ट्रियल के 13 नए सेक्टर काटे जाएंगे। 2031 तक शहर में सेक्टरों की संख्या 83 हो जाएगी। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कमेटी ने शहर के नए प्लान पर अपनी मोहर लगाई है। फिलहाल पानीपत में सेक्टर 24, 25, 29 वन इंडस्ट्रिल सेक्टर है। सेक्टर 29 पार्ट टू डाइंग यूनिट के लिए रजिस्टर्ड है।
प्लान को जनसंख्या के आधार पर बनाया:
जिला नगर योजनाकार विभाग ने 2031 का टाउन प्लान जनसंख्या के आधार पर बनाया है। फिलहाल शहर की जनसंख्या सवा सात लाख है। 2031 तक शहर की जनसंख्या 14,70,000 होने की संभावना है। इसमें ग्रोथ रेट 65 प्रतिशत दर्शाई गई है।
विज्ञापन

रिहायशी के लेबर का एक अलग सेक्टर बनाने के साथ तीन सेक्टर नए होंगे
शहर में 4920 हेक्टेयर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित है। एक हेक्टेयर में 300 लोगों के रहने का आधार माना है। रेजिडेंट सेक्टर जीटी रोड के दोनों तरफ प्रस्तावित हैं। सेक्टर-70 नया काटा जाएगा। यह लेबर के लिए होगा। दीवाना गांव के नजदीक रेलवे लाइन के साथ इस सेक्टर को बसाया जाएगा। वहीं सौंधापुर और असंध रोड के बीच दिल्ली पैरलल नहर के नजदीक दो नए रिहायशी सेक्टर काटे जाएंगे। यहां पर सेक्टर का नंबर 57 व 58 दिया गया है। इस समय सेक्टर-6, 7, 11, 12, 13, 17, 19, 24 व 40 में रिहायश है। इन सेक्टरों में सड़कों की चौड़ा 12 मीटर होगी। इन सेक्टरों में कॉलोनी नियमानुसार काटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सेक्टर नए कटेंगे
2031 के प्लान में कॉमर्शियल के नए सेक्टर होंगे। ये जीटी रोड के अलावा पुराना शहर के आसपास बसाए जाएंगे। 454 हेक्टेयर पर प्रस्तावित किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अब तक सेक्टर-13, 25-टू, सेक्टर-42 व 57 में कॉमर्शियल सेक्टर दर्शाया है। सेक्टर-22, 26, 27, 42 व 57 सेक्टर नए काटे जाएंगे। सेक्टर-42 बाबरपुर-बड़ौली के साथ रेलवे लाइन व जीटी रोड के बीच काटा जाएगा। सेक्टर-26 व 27 नांगल खेड़ी के पास और सेक्टर-22 राजा खेड़ी के पास काटा जाएगा। शहर में 4920 हेक्टेयर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित है। एक हेक्टेयर में 300 लोगों के रहने का आधार माना है। रेजिडेंट सेक्टर जीटी रोड के दोनों तरफ प्रस्तावित हैं। सेक्टर-70 नया काटा जाएगा। यह लेबर के लिए होगा। अधिकारियों की माने तो दीवाना गांव के नजदीक रेलवे लाइन के साथ इस सेक्टर को बसाया जाएगा। वहीं सौंदापुर और असंध रोड के बीच दिल्ली पैरलल नहर के नजदीक दो नए रिहायशी सेक्टर काटे जाएंगे। यहां पर सेक्टर का नंबर 57 व 58 दिया गया है। इस समय सेक्टर-6, 7, 11, 12, 13, 17, 19, 24 व 40 में रिहायश है। इन सेक्टरों में सड़कों की चौड़ा 12 मीटर होगी। इन सेक्टरों में कॉलोनी नियमानुसार काटी जाएंगी।
इंडस्ट्रियल के सेक्टर जीटी रोड के साथ सिवाह व समालखा के बीच होंगे
शहर में हैंडलूम, पावरलूम और स्पीनिंग की बड़ी इंडस्ट्री है। 2031 तक ये कारोबार काफी अधिक बढ़ेगा। इन सब चीजों को देखते हुए शहर का 2031 का प्लान तैयार किया गया है। इसमें इंडस्ट्रियल सेक्टरों को सबसे अधिक प्रस्तावित किया है। शहर में सेक्टर-26, 28, 30, 30-ए, 32, 33, 59, 65, 68, 71, 73, 75 व 80 नए काटे जाएंगे। अब तक सेक्टर-25-वन, 25-टू, 29-वन व 29-टू सेक्टर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा डेवलेप किए गए हैं। सेक्टर-29-टू डाइंग यूनिट के लिए रिजर्व है।

प्लॉन हो गया है मंजूर: सुनैना
पानीपत की डीटीपी सुनैना ने बताया कि हर शहर एक प्लान तैयार किया जाता है। पानीपत का 2031 का प्लान बनाया गया है। यह प्लान प्रदेश स्तरीय कमेटी में मंजूर हो गया है। प्लान को उद्योग व शहर में बढ़ते कारोबार को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके लिए बैठक भी बुलाई है।
सुनैना, जिला योजनाकार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed