फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डॉक्टर मरीजों के कटवा रहे थे चक्कर, सीएमओ एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, डॉक्टर सीएमओ से बोले: आप कौन हो, सीएमओ हैरान

डॉक्टर मरीजों के कटवा रहे थे चक्कर, सीएमओ एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, डॉक्टर सीएमओ से बोले: आप कौन हो, सीएमओ हैरान

Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर मरीजों के कटवा रहे थे चक्कर, सीएमओ एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, डॉक्टर सीएमओ से बोले: आप कौन हो, सीएमओ हैरान
इमरजेंसी वार्ड पहुंचे सीएमओ, डॉक्टर बोले: आप कौन
विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल में सोमवार को सीएमओ की किरकिरी हो गई। सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आए मरीज को डॉक्टर ने कई चक्कर कटवा दिए। इससे मरीज के परिजन थोड़ा गुस्सा हो गए। तमीरदारों को गुस्से में देख वहां पर सीएमओ पहुंच गए। सीएमओ डॉ. डीएन बागड़ी सीधा इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के केबिन में पहुंच गए। सीएमओ को सीधे अंदर आते देख डॉक्टर ने उनसे पूछ लिया कि आप कौन हो। इससे सीएमओ हैरान हो गए। सीएमओ ने उनसे पूछा कि आप मुझे नहीं जानते। इसके बाद भी डॉक्टर ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि नहीं जानता आपको। सीएमओ ने कहा कि मैं आपका सीएमओ हूं। इस पर डॉक्टर ने कहा कि सर आपसे मुलाकात पहली बार हुई है। वो रात की ड्यूटी करते हैं इसलिए नहीं जानते। सीएमओ वहां से चुपचाप चले गए।

बताया जा रहा है कि मलेरिया विंग में काम करने वाली एक कर्मचारी की बेटी की तबीयत खराब हुई थी। वो बेटी को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में लेकर आई थी। डॉक्टर उसे इंजेक्शन लगाने लगा तो उसकी मां ने कहा कि उन्हें दूसरा इंजेक्शन लगवाना है। डॉक्टर ने दूसरा इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया और कहा कि वो बेटी को लेबर वार्ड में चेक कराए। वो बेटी को लेकर लेबर वार्ड में गई। लेबर वार्ड से उन्हें दोबारा इमरजेंसी वार्ड में ये कहकर भेज दिया कि पहले इंजेक्शन लगाओ। वो दोबारा इमरजेंसी वार्ड में गए और इंजेक्शन लगाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया। इससे तीमारदार गुस्सा हो गए। इसके बाद ही सीएमओ डॉ. डीएन बागड़ी वहां पहुंचे थे। बाद में कर्मचारी की बेटी को इंजेक्शन लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed