फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पंसारी ने लगाया इंजेक्शन, चौकीदार की मौत

पंसारी ने लगाया इंजेक्शन, चौकीदार की मौत

Tue, 17 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पंसारी ने लगाया इंजेक्शन, चौकीदार की मौत
पंसारी ने लगाया इंजेक्शन, चौकीदार की मौत
विज्ञापन

- थाना सिटी पुलिस ने चौकीदार की मौत के मामले की जांच की शुरू
फोटो संख्या- 35
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। थाना सीटी क्षेत्र के बाजार में सोमवार को पंसारी ने 35 वर्षीय चौकीदार जयमाल पुत्र रामदुलारा मूल निवासी कन्नौज, उत ्तर प्रदेश हाल निवासी जैन मोहल्ला, पानीपत को इंजेक्शन लगा दिया। वहीं चौकीदार की जयमाल की इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने चौकीदार की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि चौकीदार की मौत की सूचना के बाद पंसारी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयमाल काफी समय से पानीपत में निवास कर रहा है। जयमाल, दो सालों से जैन मौहल्ला बाजार में चौकीदारी करता है और अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ जैन मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। सोमवार को जयमाल का गला दुख रहा था, जयमाल दवाई लेने के किला बाजार क्षेत्र में स्थित एक पंसारी की दुकान पर पहुंचा। पंसारी ने जहां जयमाल को दवाई दी, वहीं उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद जयराम अपने घर चला गया। घर पहुंचते ही जयमाल की मौत हो गई। जयमाल की मौत की सूचना पर थाना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने जयमाल के शव का पंचनामा भरा ओर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि जयमाल की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। परिजनों ने जानकारी दी है कि गला दुखने के बाद जयमाल पंसारी से दवाई लेने गया था, इसके बाद जयमाल की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जयमाल की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस जयमाल की मौत के मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की जांच करेगी। यदि जयमाल की मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जयमाल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया और आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही कर जयमाल की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, चौकीदार जयमाल की मौत की सूचना मिलने के बाद पंसारी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। वहीं यह पंसारी स्वयं को डॉक्टर बताता है और नागरिकों को बिना किसी डिग्री के ही उपचार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed