फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   परिवार के लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लगा पता

परिवार के लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लगा पता

Sun, 19 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
परिवार के लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लगा पता
समालखा। गोद में छोरा देश में ढिंढोरा की कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब काठ मंडी से करीब चार साल की बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश में जमीन-आसमान एक करते हुए सारा शहर छान मारा। लेकिन बच्ची घर में ही सोफे के नीचे सोई मिली। जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। महावीर प्रसाद शर्मा निवासी काठ मंडी ने बताया कि उसकी चार साल की पोती मीठी को पिता अमन ने किसी बात पर डांट लगा दी थी। जिससे वह भय से रोते हुए सोफे के नीचे जाकर सो गई, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन कुछ देर बाद बच्ची को घर में नहीं पाकर परिवारजन परेशान हो गए। उन्होंने आस पड़ोस में भी बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने शहर में रहने वाले अपनी रिश्तेदारियों में फोन कर बच्ची के बारे पूछा, लेकिन उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। बच्ची के नहीं मिलने से परिवार के लोगों परेशान हो गए। लेकिन करीब तीन घंटे बाद घर में ही सोफे के नीचे सोई बच्ची के रोने की आवाज आई तो उसे वहीं पाकर सब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed