{"_id":"68e2d440224c4ec3fc0a4ad1","slug":"18-teachers-were-honored-with-the-teachers-pride-award-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145011-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 18 शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 18 शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान से किया सम्मानित
Mon, 06 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहाली में शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहाली में महावीर भारत समाज संस्था (रजि.) ने शिक्षक गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि श्री एसएस जैन सभा अग्रवाल मंडी के महामंत्री राजेंद्र जैन व विशिष्ट अतिथि एसडी कॉलेज के प्रोफेसर राहुल जैन तथा अखिल भारतीय जाट महासभा के सचिव सरदार संदीप मलिक रहे।
सचिव संदीप सरदार ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों व विद्यालय में सहयोग के लिए स्मृति-चिन्ह, डायरी व पैन देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि राजेंद्र जैन ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों में अच्छे गुणों का निर्माण कर और अच्छी शिक्षा देकर देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर राकेश रंगा, विनोद कुमार, किरण सांगवान, बालकृष्ण, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, राजेश मलिक, विकास पहल, संदीप कुमार, रणवीर, कुलदीप सिंह, अनिल तरुणा, शिफाली सहित स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि राजेन्द्र जैन को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विनोद कुमार ने किया।