फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   18 people were cheated of Rs 43.76 lakh in the name of investment in the company, case

Panipat News: कंपनी में निवेश के नाम पर 18 लोगों से 43.76 लाख ठगे, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
18 people were cheated of Rs 43.76 lakh in the name of investment in the company, case
पानीपत। एक कंपनी के पांच लोगों ने शहर के सेक्टर-13-17 निवासी 18 लोगों के साथ 43.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनको 18 से 24 माह में रुपये दोगुणा करने का झांसा दिया था। इसके अलावा भी कई तरह के प्रलोभन दिए थे। आरोप है कि अब कंपनी बंद कर दी। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मोहम्मद शाहरुख समेत 18 लोगों ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रेलवे रोड निवासी प्रवीन, जगदीश नगर निवासी समीर और तासीन सेक्टर 13-17 स्थित एक कंपनी के सदस्य हैं। उन्होंने उनको बताया कि उनकी कंपनी 18 से 24 माह में रुपये दोगुना करती है। हर माह जमा कराई गई राशि पर पांच प्रतिशत ब्याज देती है। कंपनी बिटक्वाइन की तरह उनके रुपये को 10 गुना करके देगी। वे उनको 43.76 लाख रुपये बाबा नसीम के घर माईजी काॅलोनी में देकर आए थे। अब समय सीमा पूरी होने पर रुपये मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। आरोपियों ने कंपनी भी बंद कर दी। वे अपने रुपये लेने के लिए उनके घर गए तो उनको जान से मारने की धमकी दी। मोहम्मद शाहरुख मलिक के 4.33 लाख, शहजाद के 70 हजार, इनाम से 3.75 लाख, रिफाकत से 5.11 लाख, शकील के 50 हजार, वाजिद के 25 हजार, नाजिम के 1.25 लाख, नदीम के 1.30 लाख, इरफान के 50 हजार, मोहम्मद साबीर के 5.60 लाख, अब्दुल वाजिद के 1.90 लाख, मोहम्मद शकील के 2.50 लाख, नौशाद के 2.50 लाख, नवाब के छह लाख, युनूस के 2.50 लाख, मोहम्मद उवेश के 1.27 लाख, गुलफाम के 2.55 लाख और जमशेद अली के 1.25 लाख रुपये निवेश कराए गए हैं। किला थाना पुलिस प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed