{"_id":"678d676dbb010616fa055940","slug":"172-lakh-cheated-on-the-pretext-of-earning-money-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130848-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पैसे कमाने का झांसा दे 1.72 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पैसे कमाने का झांसा दे 1.72 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा देकर नांगलखेड़ी गांव के युवक से 1.72 लाख रुपये की ठगी कर दी। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नांगलखेड़ी गांव निवासी सागर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसेक पास 25 दिसंबर को एक व्हाट्स एप कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने उसको गुगल रिव्यू के टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का झांसा दिया था। उसको दो टास्क मिले। उसने दोनों टास्क पूरे कर दिए। फिर उसको एक टेलीग्राम लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह टेलीग्राम के ग्रुप में जुड़ गया। उसको यहां टास्क मिलने लगे। फिर उससे टास्क के नाम पर पैसे मांगे गए। उसने इनके दिए गए खाते में 1.72 लाख रुपये जमा करवा दिए लेकिन उसको टास्क नहीं मिले। फिर उसको ठगी का अहसास हुआ। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।