फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

Fri, 15 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन

पानीपत। एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर वीरवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने अस्पताल के परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई एनएचएम के जिला प्रधान अमित मलिक ने की। हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। हड़ताल की वजह से मरीजों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मरीजों को निजी एंबुलेंस व निजी वाहनों में खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

अमित मलिक ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है, उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। जबकि स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से एनएचएम कर्मचारियों पर निर्भर है। एनएचएम कर्मचारी विभाग के सभी विभागों में काम कर रहे हैं। कर्मचारी काफी समय से स्थाई सेवाएं, सुरक्षा, नियमितिकरण, सेवा नियम में संसोधन, 7वां वेतन आयोग लागू करने, पिछले हड़ताल अवधि के वेतन, वरिष्ठता व अतिरिक्त कार्यभार के अनुसार वेतन वृद्घि, रोके गए भत्ते व कंप्यूटर कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण ग्रेड पे में वृद्घि देने की मांग कर रहे हैं। उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। वीरवार को इस धरने प्रदर्शन में 396 में से 160 कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed