फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आटो पलटने से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत के चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

आटो पलटने से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत के चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 18 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आटो पलटने से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत के चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
ऑटो पलटने से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत के चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

सनौली। आटो के आगे सड़क पर जंगली सुअर आने से सवारियों से भरा आटो पलटने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने के चार दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त ना होने से सनौली थाना पुलिस क्षेत्र के गांवों सहित गांव-गांव जाकर पहचान कराने में जुटी है। सनौली थाना पुलिस एसआई श्रीभगवान, एचसी कृपाल पुलिस टीम सहित सनौली रोड पर कुराड़ फार्म, फैक्टरियों में व आसपास के गांव सनौली, रिशपुर, झांबा, कुराड़, धनसाली, नवादा सहित कई गांवों में शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर अभी तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी हैं। सनौली थाना एचसी कृपाल सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व 14 नवंबर बुधवार रात्रि करीब 9 बजे पानीपत से सवारियां लेकर आटो सनौली रोड से गांव सनौली खुर्द की ओर आ रहा था। जब आटो छाजपुर नदी के पुल के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक जंगली सुअर आटो के टक्करा गया था। इससे आटो सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया था जिसमें ऑटो में सवार सात यात्री चोट लगने से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात यात्री की अस्पताल में मौत हो गई थी। सनौली थाना पुलिस ने आटो को कब्जे में ले कर अज्ञात शव को पहचान के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया हुआ है। सनौली थाना पुलिस जांच अधिकारी एचसी कृपाल सिंह ने बताया कि आटो पलटने से अज्ञात यात्री की मौत के मामले में शव को पहचान के लिए शव गृह पीजीआई रोहतक में रखवाया हुआ है। वहीं मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed