फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अजय चौटाला की कार्यकारिणी की मीटिंग से स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरियां, सतबीर कादियान व देवेंद्र कादियान के सिवाह कोई बड़ा नेता न

अजय चौटाला की कार्यकारिणी की मीटिंग से स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरियां, सतबीर कादियान व देवेंद्र कादियान के सिवाह कोई बड़ा नेता न

Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अजय चौटाला की कार्यकारिणी की मीटिंग से स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरियां, सतबीर कादियान व देवेंद्र कादियान के सिवाह कोई बड़ा नेता न
अजय चौटाला की कार्यकारिणी मीटिंग से स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरी
विज्ञापन

पानीपत। गांव सिवाह के पास कोहिनूर रिसोर्ट में डा. अजय सिंह चौटाला जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचे। इस मीटिंग के आयोजक हरियाणा के पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान के बेटे इनेलो के युवा नेता देवेंद्र कादियान थे। इनेलो के स्थानीय नेताओं ने मीटिंग से दूरियां बना ली। कोई भी इस मीटिंग में पहुंचकर अभय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के निशाने पर नहीं आना चाहता था। मीटिंग में सतबीर कादियान, देवेंद्र कादियान व जिलाध्यक्ष सुरेश काला को छोड़कर कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। इस मीटिंग में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने भावी सीएम दुष्यंत चौटाला के नारे लगाए और कहा कि सीएम की कुर्सी पर हक दुष्यंत चौटाला का बनता है अभय चौटाला का नहीं।
इस मीटिंग से पानीपत ग्रामीण के प्रधान कुलदीप राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा, शहरी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश मितल, इसराना विधानसभा प्रधान बलवान वाल्मीकि, ग्रामीण से पूर्व प्रत्याक्षी निशान मलिक, शशिकांत कौशिक, युवा जिलाध्यक्ष नवीन नैन व बलकार निंबरी ने दूरियां बनाए रखी। मीटिंग में पहुंचे इनेलो के बड़े नेताओं ने कहा कि ये बस चंडीगढ़ जा रही है। बस का चालक दुष्यंत चौटाला है जिसको बस में बैठना है बैठ जाओ और मीटिंग में नहीं आए उनके लिए संदेश ये है कि बाद में इस बस पर किसी को लटकने भी नहीं देंगे। मीटिंग में बसपा का भी कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि मीटिंग के आयोजक देवेंद्र कादियान ने बैनर पर अजय चौटाला से लेकर दुष्यंत चौटाला तक के फोटो लगाकर ये दिखाने का प्रयास किया कि वो किसी विशेष गुट में नहीं है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो बदले हालात में लोगों से मिल रहे हैं। लोगों को उनकी वजह से काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ा। उनके पीछे से मीटिंगों में इनेलो के वटवृक्ष रहे कार्यकर्ताओं को अपमानित होना पड़ा लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होने देंगे। जनता का प्यार देखकर उनको काफी खुशी हो रही है। जैसे उन्हें प्यार मिल रहा है इसे देखते हुए जींद की भूमि से 17 नवंबर को कोई बड़ा फैसला लेंगे। इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़, सतबीर कादियान, महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलवती, शेर सिंह खर्ब, सुरेश काला, नरेंद्र सांगवान, पद्म सिंह दहिया, मनोज जौरासी, टिपू पौडिया, मक्खन सिंह, गुरचरण सिंह, बिजेंद्र कादियान, निशान सिंह कंबोज, मीनाक्षी वालिया व कुलदीप ढिमाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिन लोगों का पहले कभी बोलने का मौका नहीं मिला, उनमें दिखा उत्साह
मीटिंग में इनेलो के पुराने कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लसिया। ये वो लोग थे जिन्होंने चौ. देवीलाल के साथ काम किया था। इनको पहली बार स्टेज पर आकर बोलने का मौका मिला। अजय सिंह चौटाला ने बुजुर्र्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने स्टेज से यही कहा कि जिन लोगों ने सीएम की कुर्सी के लिए दुष्यंत व दिग्विजय को पार्टी से बाहर निकलवाया है वो कभी अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला की मीटिंग होती है लक्ष्मी गार्डन में:
ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला की मीटिंग अकसर पार्टी के उपाध्यक्ष ओपी माटा के गार्डन लक्ष्मी गार्डन में होती है लेकिन अजय चौटाला ने जैसी ही पानीपत में मीटिंग रखी। पार्टी के नेताओं ने मीटिंग से दूरियां बना ली इसलिए अजय चौटाला की मीटिंग का कार्यक्रम सतबीर कादियान के कोहिनूर गार्डन में रखा गया।
नंबरदार का बेटा नंबरदार और सीएम का बेटा सीएम:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed