फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घर लौटने पर लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत, डीसी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला ब्रांड एंबेसेडर बनाया

घर लौटने पर लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत, डीसी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला ब्रांड एंबेसेडर बनाया

Sun, 25 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर लौटने पर लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत, डीसी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला ब्रांड एंबेसेडर बनाया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारतीय सेना प्रशिक्षण में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर विजेता हरियाणा की पहली महिला थल सेना लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी का रविवार को उनके पैतृक गांव बिंझौल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त पानीपत सुमेधा कटारिया, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेश काला, कुलदीप राठी, देवेंद्र कादियान, कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह कादियान, खुशी राम जागलान सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं, जिला के विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक सगंठनों, गणमान्य नागरिकों व गांव बिंझौल सहित अन्य गांवों से आए ग्रामीणों ने ले. प्रीति चौधरी का स्वागत किया। गांव बिंझौल के ग्रामीण अपनी बेटी ले.प्रीति चौधरी को जुलूस के रूप में एनएफएल के पास रेलवे फाटक से लेकर गांव में पहुंचे। गांव बिंझौल के आर्य समाज मंदिर में प्रीति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वहीं उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी को पानीपत जिला की ओर से सम्मानित किया और उन्हें जिला पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की।

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि पानीपत ही नहीं बल्कि हरियाणा की जनता को ले.प्रीति पर वर्ग है। उन्होंने कहा कि पुरूष प्रधान सोच रखने वाले नागरिकों को ले.प्रीति से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं को विकास के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। वहीं हर अभिभावक को लिंग चयन व भेदभाव को त्याग कर अपनी बेटियों को शिक्षित करते हुए उसे विकास के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि हर वर्ग को र्स्वोड ऑफ ऑनर विजेता लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी से प्रेरणा लेनी चाहिए और हर परिवार को यह तय करना चाहिए कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करें और उन्हें तरक्की करने का अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेटी प्रीति, हरियाणा की ही नहीं बल्कि देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। ले. प्रीति चौधरी ने अपनी प्रतिभा के दम पर इतिहास रचा है। वहीं पिता कैप्टन इंद्र सिंह व माता सुनीता ने हर कदम पर प्रीति का साथ दिया। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक को कै.इंद्र सिंह व सुनीता की तरह अपनी बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने चाहिए। लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी की बहन प्रिया ने बताया कि किस तरह से प्रीति चौधरी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने के लिए अपनी पढ़ाई की और उसने सेना में ट्रेनिंग के दौरान 250 युवाओं के बैच में प्रथम स्थान प्राप्त करके देश की तीसरी महिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर विजेता बनी। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ले.प्रीति व उसके परिजनों का सम्मान किया।
विज्ञापन


हरियाणा की पहली स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित महिला लेफ्टिनेंट का पैतृक बिंझौल में अभिनंदन
-थल सैन्य प्रशिक्षण में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुई थी पानीपत की बेटी ले. प्रीति चौधरी
-डीसी उपायुक्त सुमेधा, विधायक महिपाल व गणमान्य नागरिकों ने किया प्रीति को सम्मानित
-पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई लेफ्टिनेंट चौधरी
फोटो संख्या 24 व 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed