{"_id":"594eb73c4f1c1b2d778b4929","slug":"171498330940-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल गांव झांबा की गलियों में भरा गंदा पानी, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल गांव झांबा की गलियों में भरा गंदा पानी, आक्रोश
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल गांव झांबा की गलियों में भरा गंदा पानी, आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। निर्मल गांव झांबा में मदरसे वाली दोनों गलियों में नाली का गंदा पानी भरा है। इससे नाराज कॉलोनी वासियों ने पंचायत और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
ग्रामीण यामिन, लियाकत, आशिफ, दिलसाद, सब्बीरा, महबूब, नसीम, नजमा, मुस्कान, साजीदा, सहनाज, सानियां, मीना, मुनेश ने बताया कि एक वर्ष से कॉलोनी की दोनों गलियों में शाम के समय गंदा पानी भर जाता है। नाला कई जगह से टूटा हुआ है। गंदा पानी भरने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इससे मच्छरों की भरमार है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार पंचायत, बीडीपीओ से मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई। कॉलोनी वासियों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गली का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो वे धरने पर बैठेंगे। इस बारे में गांव की सरपंच अंजू ने कहा कि पानी की निकासी के लिए जोहड़ की खुदाई कराई जा रही है। जल्द ही नाले का निर्माण और सफाई कराई जाएगी। इस बारे में बीडीपीओ अजीत छिक्कारा का कहना है कि गंदे पानी की निकासी और गली का निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा।