{"_id":"62eae1d39c01093a6329d4a9","slug":"17-new-corona-patients-found-every-28th-sample-is-getting-positive-panipat-news-knl1167717167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 17 नए मरीज मिले, हर 28 वां सैंपल मिल रहा पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 17 नए मरीज मिले, हर 28 वां सैंपल मिल रहा पॉजिटिव
विज्ञापन
पानीपत। पिछले 20 दिनों में जिस हिसाब से कोरोना के रोगी तेजी से बढ़े हैं। पिछले 10 दिन में कोरोना के 92 मरीज मिल चुके हैं, जबकि जुलाई में 170 से अधिक मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर की अपेक्षा इस बार सैंपलिंग की संख्या 70 प्रतिशत तक कम है। पिछले 10 दिन में कोरोना से 63 लोग ठीक हुए है, जबकि महज 2633 लोगों की कोविड जांच हुई है। हर 28वां सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। प्रतिदिन की कोरोना पॉजिटिविटी दर नौ प्रतिशत है। बुधवार को कोरोना के 17 नए रोगी मिले। इनमें तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। अब जो रोगी मिल रहे हैं, उनमें 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।
जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 36401 हो गई है। इनमें से 35157 लोग ठीक हो चुके हैं। 678 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक छह प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर चुका है। विभाग को इस गाइडलाइन के अनुसार काम करना होगा।
कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने का प्रयास : डॉ. जयंत
कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अगर उनमें कोरोना के लक्षण हैं तो जांच अवश्य कराएं। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज आते हैं, उनकी कोविड जांच कराई जाए।
विज्ञापन
- डॉ. जयंत, सिविल सर्जन