फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दो दोस्तों को पीटकर किया घायल, लूटा मोबाइल व 23 हजार

दो दोस्तों को पीटकर किया घायल, लूटा मोबाइल व 23 हजार

Thu, 13 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो दोस्तों को पीटकर किया घायल, लूटा मोबाइल व 23 हजार
दो दोस्तों को पीटकर किया घायल, लूटा मोबाइल व 23 हजार
विज्ञापन

पानीपत। जाटल निवासी विकास पुत्र शमशेर ने थाना मॉडल टाउन में उसके साथ हुई मारपीट व लूट की एक शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि सोमवार को वो अपने दोस्त पवन के साथ घर में आयोजित शादी समारोह के लिए सामान लेने गया था। शाम साढ़े 7 बजे जब वो जाटल रोड स्थित रिसाले की चक्की के सामने पहुंचा, तो वहां गांव का ही युवक संदीप उर्फ माडू व गोविंद उनके 8 अन्य बदमाश युवकों के साथ वहां आए। जिन्होंने आते ही उनकी बाइक आगे अड़ा दी। इसके बाद दोनों वहां से बचने के लिए भागे तो बदमाशों ने उनकी बाइक के पीछे अपनी बाइक दौड़ा ली और दोनों को हथियारों के साथ पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रॉड, डंडों सहित अन्य हथियारों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दोनों को घायल कर एक मोबाइल फोन और 23 हजार रुपये की नकदी लूट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed