{"_id":"5a5cced24f1c1ba3268b48b0","slug":"161516031698-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने दोनों आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पुलिस ने दोनों आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तेज
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा बच्ची की दुराचार के बाद हत्या का मामला
--मैन पेज के लिए--
अमर उजाला ब्यूरा
पानीपत। उरलाना कलां गांव में अपनी नानी के पास रहने वाली 12 साल की बच्ची की दुराचार के बाद हत्या व मरी हुई बच्ची के साथ भी दुराचार करने के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ तेज कर दी है। दोनों आरोपियों का डीएनए भी टेस्ट कराया जाएगा। वहीं भाजपा महिला मोर्चा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा मंगलवार को गांव में पहुंचेंगी।
पुलिस ने उरलाना कलां निवासी 12 साल की बच्ची के मामले में दोनों आरोपियों प्रदीप व सागर को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस कोर्ट ने दोनों आरोपियों के रिमांड की अर्जी लगाई। कोर्ट ने मामले को देखते हुए दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ तेज कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप के गांव की एक लड़की के साथ अवैध संबंध थे। वह उस बच्ची को लड़की तक अपने लेटर लाने-जाने के लिए देता था। बताया जा रहा है कि बच्ची ने शनिवार को उससे लोहड़ी पर बीस रुपये मांगे थे। उसने उसको पैसे देने से इनकार कर दिया। बच्ची ने उसके व उक्त लड़की के संबंधों के बारे में उसकी पत्नी व परिवार के सदस्यों को बताने की कही थी। प्रदीप को अपनी पोल खुलने का डर सताने लगा। प्रदीप ने इसके बाद शनिवार देर शाम को बच्ची को पैसे देने के लिए अपने घर बुला लिया। उसने यहां पर पहले अपने साथी सागर के साथ बच्ची के साथ दुराचार किया। फिर उसकी उसी की चुन्नी के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने उसकी मौत होने के बाद भी उसके साथ दुराचार किया।
वर्जन
उरलाना कलां निवासी बच्ची के साथ दुराचार व हत्या के दोनों आरोपियों प्रदीप व सागर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाएगी। दोनों आरोपियों का डीएनए भी टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।