{"_id":"5a0499d24f1c1b0d698ba7b5","slug":"161510250962-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशबंध गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशबंध गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। देशबंध गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का वीरवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि समाजसेवी हरपाल ढांडा रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरोज मलिक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. दलजीत सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक खेल गतिविधि रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि को खेल गतिविधियों से अवगत कराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरपाल ढांडा ने ध्वजारोहण कर किया। मंच का संचालन डीपी नाथ ने किया।
हरपाल ढांडा ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत होती रहती है। हार से निराश न होकर आगे की प्रतियोगिता के लिए और अधिक परिश्रम के साथ खेल के मैदान में उतरना चाहिए। खेलों से एक विद्यार्थी व खिलाड़ी एकता व आपसी प्रेमभाव सीखता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में एक खेल जरुर अपनना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्राचार्या डॉ. सरोज मलिक ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वाइस प्रिंसिपल संजू अबरोल ने मुख्यातिथि को धन्यवाद दिया। इस मौके पर डॉ. शकुंतला नांदल, प्रोमिला सरदाना, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. नरेश ढांडा व डॉ. नीना जांगड़ा मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने 400 मीटर महिला व 800 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को 1100 व 500 रुपये का इनाम दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
200 मीटर दौड़ ब्वायज
दिनेश रावल प्रथम, प्रवेश द्वितीय व पंकज वर्मा तृतीय स्थान पर रहा।
200 मीटर दौड़ गर्ल्स
दिव्या प्रथम, पुष्पा द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ गर्ल्स
सुदेश प्रथम, रजनी द्वितीय व दिव्या तृतीय स्थान पर रही।
800 मीटर दौड़ ब्वायज
गौरव प्रथम, प्रवेश द्वितीय व रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहा।
1500 मीटर दौड़ ब्वायज
प्रवेश प्रथम, गौरव द्वितीय व रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहा।
लोंग जंप गर्ल्स
मधु प्रथम, रजनी द्वितीय व सुदेश तृतीय स्थान पर रही।
लोंग जंप ब्वायज
दिनेश रावल प्रथम, अमन द्वितीय व पंकज वर्मा तृतीय स्थान पर रहा।
शॉट पुट गर्ल्स
मधु प्रथम, कमलजीत कौर द्वितीय व शीतल तृतीय स्थान पर रही।
शॉट पुट ब्वायज
सचिन प्रथम, अजय द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहा।
ट्रिपल जंप ब्वायज
दिनेश रावल प्रथम, पंकज वर्मा द्वितीय व रवि कुमार तृतीय स्थान पर रही।
अनुज-जगमहेंद्र