फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 hoardings of maharashtra caught in mosiqe

मस्जिद में छिपे महाराष्ट्र के 16 जमामी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
16 hoardings of maharashtra caught in mosiqe
नवादा आर के जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जमाती को गुरुग्राम की लाल पैथ लैब ने कोरोना पॉजिटिव घोषित किया था। इसके बाद सिविल सर्जन के निर्देशों पर शुक्रवार सुबह दोबारा खानपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए सैंपल भेजे गए। शाम को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली। विभाग ने जमाती को समालखा अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। इससे पहले वीरवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब गुरुग्राम की लैब ने व्यक्ति को पॉजिटिव बताया था। वो खानपुर से नेगेटिव मिला है। वहीं दूसरी ओर जमाती स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। विभाग की टीमों ने पुलिस की मदद से सनौली मस्जिद में छापेमारी की, जहां 17 जमाती पकड़े गए। इनमें से 16 जामती महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जबकि एक पानीपत का है। इन सभी को सिविल अस्पताल में लाया गया। इनकी जांच के लिए समालखा, बापौली और बड़ौली में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

पत्थरगढ़, राणा माजरा व नवादा आर से पहले पकड़े जा चुके हैं 27 जमाती
पुलिस गांव नवादा-पार में जमात में आए 2 श्रीलंका और 6 तमिलनाडू के लोगों के खिलाफ लॉकडाउन में धार्मिक प्रचार करने पर केस दर्ज कर चुकी है। वहीं दूसरी और प्रशासन ने गांव पत्थरगढ, नवादा, राणा माजरा की मस्जिदों में छापा मारकर जमात में शामिल हुई 5 महिलाओं सहित 27 लोगों को पकड़ा है। इनकी जांच कर इन्हें कॉरंटीन कर दिया गया है। सनौली थाना के अंतर्गत आने वाली दर्जनों मस्जिदों की तलाशी की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिनके संपर्क में आए जमाती, उनकी जुटाई जा रही जानकारी
जमातियों को ट्रेस करने व जमातियों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग की टीम ये जानकारी जुटा रही है कि जमानी किनके संपर्क में आए है। उनको ट्रेस कर उनकी जांच कर उन्हें क्वॉरंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में सर्च अभियान चलाया
जिला प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनील कुमार, सनौली थाना एसएचओ सुरेंद्र दहियां ने पुलिस टीम सहित गांव सनौली-झांबा, पत्थरगढ, गढी बैसक, राणा माजरा में मस्जिदों में पहुंची। सरपंचों के साथ टीम ने मस्जिदों में सर्च अभियान चलाया। यहां पुलिस टीम ने लोगों से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। सर्च अभियान में सनौली थाना एसएचओं सुरेंद्र दहिया ने बताया कि मस्जिदों में बाहर से आए जमात में महिलाओं व लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण का मामले सामने आए हैं। हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया हैं । सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले गांवों में मस्जिदों में छापेमारी की गई हैं। गढी बैसक मस्जिद में ठहरे 17 जमात के लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया हैं।
चारों ओर से नाके लगा कर किया सील किया
गांव सनौली खुर्द के बाद अब गांव नवादा-पार और नवादा-आर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल लिया हैं। दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जा कर सर्च अभियान चलाया है । यहां 600 परिवारों की जांच कर उनकी जानकारी ली गई है। गांवों की चारों और पुलिस का पहरा है। किसी को भी ना तो गांव में आने व ना गांव से जाने की अनुमति है।

जमात में शामिल होकर लोगों को किया जा रहा है ट्रेस, लोग खुद आए आगे- डॉ. रजत
स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने गांव नवादा आर व नवादा पार को सील कर दिया है। 600 परिवारों की जांच की गई है। गांवों के चारों ओर पुलिस को पहरा है। इससे पहले सनौली गांव के 5600 लोगों की जांच की जा चुकी है। नवारा आर का युवक जांच में कोरोना का नेगेटिव मरीज आया है। इससे पहले उसे गुरूग्राम की लैब ने पॉजिटिव बताया था। जो ड्राइवर जमातियों को दिल्ली लेकर गया था। उसके सैंपल भेजे गए हैं।
- डॉ. रजत काठपाल, इंचार्ज खोतपुरा सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed