फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आवेदन में जो पहला कॉलेज भरा उसी में होगा दाखिला

आवेदन में जो पहला कॉलेज भरा उसी में होगा दाखिला

Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आवेदन में जो पहला कॉलेज भरा उसी में होगा दाखिला
पानीपत। कॉलेज में चल रहे दाखिले की प्रक्रिया में विद्यार्थियों के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नई नोटिफिकेशन निकालते हुए कॉलेज प्रबंधक को कहा कि जिन विद्यार्थियों ने आवेदन कराते समय जो कॉलेज पहले नंबर पर डाला था, उसका उसी कॉलेज में नंबर आएगा। इसके अलावा उनका दूसरे कॉलेज की कटऑफ में नाम नहीं आएगा। जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले भर में कॉलेज में दाखिले के लिए पहली कटऑफ निकाल दी गई है। जिससे कुछ विद्यार्थियों को लाभ हुआ है तो कुछ विद्यार्थियों की मुसीबत बढ़ गई है। कॉलेज में पहली लिस्ट में उन विद्यार्थियों का ही नाम आया है, जिन्होंने अपना आवेदन करते समय उस कॉलेज को पहले स्थान का दर्जा दिया था। आप्शन में रखे गए चार कॉलेज में उस विद्यार्थी का नाम नहीं आएगा, अगर वह उन कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें पहले उस कॉलेज में दाखिला रद्द का पत्र लिखना होगा जिस कॉलेज की लिस्ट में उसका नाम आया होगा। उसके बाद प्राचार्य उन्हें कॉलेज के लेटर पैड पर लिखकर देगा कि वह इस कॉलेज में दाखिला नहीं ले रहा है। वह उसका आवेदन रद्द कर रहे। इसके बाद ही वह पसंदीदा कॉलेज में दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन

दोबारा खुलेगी आवेदन की वेब, दो दिन तक करवा सकते है, वेरिफिकेशन : जिन विद्यार्थियों ने आवेदन का वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, या फिर किसी कारण से वह नहीं करवा पाए हैं तो उन विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक मौका और दिया गया है। आर्य कॉलेज के अध्यापक पंकज चौधरी ने बताया कि एक से दो दिन में पंचकूला से वेब पर दोबारा वेरिफिकेशन का लिंक डाला जाएगा, जिससे बचे हुए विद्यार्थी अपने आवेदन का वेरिफिकेशन करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 को लगेगी दूसरी लिस्ट : उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पहली लिस्ट 2 जुलाई को निकाल दी गई है, जिसके दाखिले की प्रक्रिया 8 जुलाई तक चलेगी। उसके बाद 9 जुलाई को दूसरी लिस्ट निकाली जाएगी और दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। 16 जुलाई को वेटिंग लिस्ट लगाई जाएगी। जिसके दाखिले की प्रक्रिया 27 जुलाई तक चलेगी। इन लिस्ट के बाद एक अगस्त से नए सत्र की शिक्षा का प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed