फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मंत्री अनिल विज की फटकार के बाद तीन लोगों पर केस दर्ज

मंत्री अनिल विज की फटकार के बाद तीन लोगों पर केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज की फटकार के बाद तीन लोगों पर केस दर्ज
पानीपत। आखिरकार मंत्री अनिल विज की फटकार पर दीवार गिराने के मामले में नौ माह बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया। एफआईआर में निलंबित एएसआई कप्तान सिंह की बदतमीजी और मिलीभगत के आरोप को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही महिला ने उससे बदतमीजी करने, उसकी शिकायत पर कार्रवाई न करने और आरोपी पक्ष का साथ देने का भी आरोप लगाया है। मतलौडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में पीड़ित दंपती ने मंत्री से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस को पीड़िता निवासी गांव पाथरी इसराना ने आरोपी सुरजभान पुत्र अंग्रेज, अमरजीत पत्नी सुरजभान, शांति देवी पत्नी अंग्रेज के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में बताया है कि उसके पति ने एक दीवानी का मुकदमा उक्त आरोपियों के खिलाफ पानीपत कोर्ट में किया हुआ है। जिसकी स्थिति बरकरार है। महिला ने बताया कि जिस दीवार के बाबत कोर्ट में केस चल रहा है, 27 सितंबर 2018 को उस दीवार को नाजायज तरीके से गिराने के लिए आरोपी सूरजभान आया। जिसको उसने रोकना चाहा तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला की आवाज सुनकर उसका पति मौके पर आया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने पति के साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जिस दौरान वहां आरोपी अमरजीत व शांति भी मौके पर आ गए। जिसके बाद तीनों ने मिलकर दंपती की पिटाई की और गेट पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की। मौका पाकर पीड़ितों ने पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

तत्कालीन उरलाना चौकी प्रभारी एएसआई कप्तान सिंह ने महिला के साथ की गाली गलौच, इसी वजह हुए निलंबित : महिला ने आरोप लगाया है कि सूचना मिलते ही मौके पर उरलाना चौकी प्रभारी एएसआई कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौके पर आकर उक्त आरोपियों का साथ दिया व शिकायतकर्ताओं के साथ गाली-गलौच की। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कप्तान सिंह ने उसको व उसके पति का ही धारा 107/151 सीआरपीसी का चालान कर दिया, लेकिन आरोपियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। अगली सुबह साढ़े सात बजे कप्तान सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फिर से शिकायतकर्ता महिला के घर आया। जहां आने के बाद उसने फिर से महिला के साथ बदतमीजी की और कहा कि तूने ताला कैसे लगा दिया, जब मैंने इसको तोड़ दिया था। कप्तान सिंह ने धमकी दी की, फिर से भविष्य में मकान पर ताला लगाया तो वो दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल में डाल देगा। इतना ही नहीं एएसआई महिला के पति को अपने साथ हिरासत में लेकर चौकी ले गया। जहां उसे प्रताड़ित किया गया। महिला की इस शिकायत पर संबंधित चौकी व थाना केस दर्ज नहीं कर रहा था। न ही आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई की गई। इसकी शिकायत दंपती ने कष्ट निवारण समिति में लगवाई। जिसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को मंत्री अनिल विज ने कप्तान सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया व कप्तान सिंह को सह देने वाले इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का 150 किलोमीटर दूर तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed