{"_id":"5d165b048ebc3e3c7b01ffab","slug":"15617461608-panipat-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत आईटीआई को मिली स्टार रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत आईटीआई को मिली स्टार रेटिंग
विज्ञापन
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आईटीआई स्टार रेटिंग के अनुसार पानीपत आईटीआई को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार को जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से आईटीआई में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को आईटीआई के बारे में विस्तृत जानकारी जैसे कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं का ब्यौरा, उद्योगों में प्रशिक्षण हेतु हस्ताक्षर किए गए। इस पोर्टल पर समझौते तथा उत्तीर्ण होने उपरांत मिलने वाली नौकरियों का ब्यौरा इत्यादि उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि गत कई वर्षों से आईटीआई का दाखिला ऑनलाइन होता है। रेटिंग के इस पोर्टल को ऑनलाइन दाखिला पोर्टल के साथ भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नवयुवकों के लिए रोजगार प्राप्त करना इस युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के बीच में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू हो सकेगी तथा इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों तथा अन्य को आईटीआई के बारे में समुचित जानकारी मिल सकेगी। विशेषकर दाखिला लेने के लिए छात्रों को बेहतर चुनाव का अवसर मिलेगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है। हरियाणा के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं तथा दसवीं पास विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।