{"_id":"5cf1765dbdec22070e2bd67c","slug":"15593283957-panipat-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई बाधित, लोग परेशान, लोगों ने निगम कार्यालय में किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई बाधित, लोग परेशान, लोगों ने निगम कार्यालय में किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। समालखा गांव करहंस में रजवाहे के पास पिछले करीब 10 दिनों से बिजली का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जला होने से 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी निगम ने आज तक समस्या का समाधान नहीं कराया। 2 दिन पहले भी उक्त ट्रांसफार्मर से अधिक वोल्टेज आने के कारण लोगों के घरों में बिजली के उपकरण जल गए। इसी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और रोष प्रदर्शन किया। गांव की महिलाओं ने एक्सईन से मिलकर समस्या से अवगत कराया। एक्सईन ने समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
गांव करहंस निवासी जगवंती, शीला, बबीता, शांति, नीलम, सुदेश, कमला, सुरेश, नरेश, मुकेश व अनिल आदि ने बताया कि गांव के रजवाहे के नजदीक 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिस पर करीबन 200 घरों व खेतों की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर आए दिन खराबी आने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी सूचना विभाग को दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिन से बिजली न आने के कारण लोगों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिन बिजली जहां पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, वहीं लोगों के दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि रात के समय बिजली न आने के कारण बच्चों, महिलाओं व बुर्जुगों को मच्छरों का आतंक झेलना पड़ रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को महिलाएं व पुरुष बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने विभाग के खिलाफ रोष जताया। बाद में ग्रामीणों ने एक्सईन से मिलकर समस्या से अवगत कराकर समाधान करवाने व 3 ट्यूबवेलों के कनेक्शन हटाने की गुहार लगाई। इस संबंध में विभाग के जेई सुनील का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मौके भेजा गया है। जल्द ही सप्लाई चालू की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर पर खेतों की जो सप्लाई चल रही है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि इस एरिये का चार्ज दूसरे जेई पर है जो छुट्टी पर है।