फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   र्दिलीय पार्षद चंचल डाबर ने बीजेपी में शामिल होने के लिए किया समारोह, भाजपा का कोई नेता नहीं पहुंचा, समर्थकों ने जमकर किया हंगाम

र्दिलीय पार्षद चंचल डाबर ने बीजेपी में शामिल होने के लिए किया समारोह, भाजपा का कोई नेता नहीं पहुंचा, समर्थकों ने जमकर किया हंगाम

Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
र्दिलीय पार्षद चंचल डाबर ने बीजेपी में शामिल होने के लिए किया समारोह, भाजपा का कोई नेता नहीं पहुंचा, समर्थकों ने जमकर किया हंगाम
निर्दलीय पार्षद चंचल डाबर ने बीजेपी में शामिल होने के लिए किया समारोह, भाजपा का कोई नेता नहीं पहुंचा, समर्थकों ने जमकर किया हंगामा, भाजपा नेताओं के जलाए पोस्टर
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ कर पार्षद बनी चंचल डावर ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होना था। इसके लिए कच्चा कैंप शिवालय मंदिर में प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। वहीं वार्ड में अनेकों स्थानों पर चंचल डावर के पति योगेश डावर ने होर्डिंग लगवा थे, जिन पर पार्षद चचंल डावर व उनके पति योगेश डावर के अलावा परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी, मेयर अवनीत कौर और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज के फोटो लगाए गए थे। वहीं कार्यक्रम के लिए मीडिया के अलावा वार्ड वासियों सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों को भी न्योता दिया गया था। कार्यक्रम में करीब एक हजार लोग पहुंचे हुए थे और इतने ही लोगों के लिए लंच भी बनवाया गया था। लेकिन आयोजकों द्वारा कई घंटे के इंतजार के बाद भी भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री या विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचा और फोन नहीं उठाया। जिससे कार्यक्रम के आयोजकों के अलावा वार्ड वासियों में रोष उत्पन्न हो गया और उन्होंने जहां भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व रोष स्वरूप भाजपा के पोस्टर, बैनर व झंडों को जला डाला। वहीं पार्षद डावर के कुछ समर्थकों ने तो मॉडल टाउन क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज के आवास के बाहर भी भाजपा के झंडों को आग के हवाले कर दिया। चंचल डावर के पति योगेश डावर व ससुर भगवान दास डावर ने बताया कि वे भाजपा में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री पंवार, विधायक महीपाल ढांडा व रोहिता रेवड़ी से मिले थे और उन्होंने कार्यक्रम में आने का निमंत्रण स्वीकार किया था। लेकिन हमारे द्वारा किए गए कार्यक्रम में न आकर भाजपा नेताओं ने पूरे वार्ड 22 की जनता का अपमान किया हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं को नहीं आना था तो पहले ही मना कर देना चाहिए था।
विज्ञापन

भाजपा में घमंड आ गया है: समर्थक
चंचल डाबर के समर्थकों ने जिलाध्यक्ष प्रमोद विज के ऑफिस के बाहर भाजपा का झंडा फूंका। समर्थकों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया। समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं में जीत के बाद घमंड आ गया है। वो किसी से बात तक करना पसंद नहीं करते। उनका कहना है कि उनके पास 22 पार्षद है 4 पार्षद उनका तकुछ नहीं बिगाड़ सकते। अब वो वार्ड 22 में किसी भी भाजपा नेता को घुसने नहीं देंगे। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। शहर में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को पार्टी में शामिल करने के लिए कोर कमेटी की मंजूूरी: सोनी
इस बारे में भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने बताया कि किसी भी पार्षद को शामिल करने के लिए पहले जिला कोर कमेटी की मंजूरी और उसके बाद प्रदेश कमेटी से मंजूरी लेनी होती है। जिला व प्रदेश कमेटी की अनुमति के बिना किसी पार्षद या नेता को शामिल नहीं किया जा सकता। इस मामले में भाजपा संगठन की कहीं पर कोई गलती नहीं है। किसी पार्षद की जब भाजपा में शामिल होने की बात ही नहीं हुई तो उन्हें शामिल कैसे किया जा सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति बगैर कोई शामिल नहीं हो सकता, इनको पहले कहा गया था: दीपक
चंचल डाबर को पहले बता दिया गया था कि कमेटी से मंजूरी के बाद ही समारोह करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सुुभाष बराला से अनुमति लेनी होती है। उनको दो चार दिन रुकने के लिए कहा गया था। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज भी चेन्नई गए है।
दीपक सलूजा, जिला प्रवक्ता भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed