{"_id":"5c0d6373bdec22416d12d5c0","slug":"151544381299-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराला के जवाब पर लोगों ने कहा बराला साहब हमने रेवड़ी के लिए वोट मांगे थे आज आप हमें कांग्रसी बता रहे हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराला के जवाब पर लोगों ने कहा बराला साहब हमने रेवड़ी के लिए वोट मांगे थे आज आप हमें कांग्रसी बता रहे हो
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराला बोले: हमारे खिलाफ पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसी, लोग बोले: बराला साहब हमने रेवड़ी के लिए वोट मांगे थे
पानीपत। वार्ड 4 के रमेश नगर में पार्क न बनने के कारण नाराज लोगों ने बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के उस जवाब पर सवाल खड़े कर दिए है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी के खिलाफ बोर्ड पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसी है। रमेश नगर निवासियों ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र रेवड़ी के साथ थे व उनके लिए वोट भी मांगे थे। निवासी रोजेंद्र सिंह ने कहा कि वो रेवड़ी से भी पूछ सकते हैं कि इलेक्शन में वो किसके साथ थे, लेकिन अब कॉलोनी वासी केवल पार्क ना बनने के कारण ही नाराज है। उन्होंने रेवड़ी को वोट भी दिया था व उनके समर्थन में वोट भी मांगे थे और अब उन्हें कांग्रेसी बताया जा रहा है। साथ में कहा कि अगर दो दिन में पार्क का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाए तो वो अब भी बीजेपी को वोट देने के लिए तैयार है, अन्यथा बीजेपी को कॉलोनी का एक भी वोट नहीं जाएगा। गौरतलब है कि वार्ड चार के रमेश नगर में 300 गज जमीन खाली पड़ी है, जिस पर नगर वासियों ने पार्क बनाने की मांग की हुई है। लोगों का कहना है कि उस जमीन पर पार्क के लिए एक साल से टेंडर भी पास हो चुका है, लेकिन पार्क का निर्माण कार्य नहीं हुुुआ है। खाली पड़ी जमीन में गंदगी के ढेर लगे हुए है, जिस कारण कॉलोनी के लोग बीमार भी हो रहे हैं। विधायक रोहिता रेवड़ी पार्क के लिए तीन लेटर भी लिख चुकी है, लेकिन ऊपर से नीचे तक एक ही दल की सत्ता होने के बाद भी उनका पार्क नहीं बन पाया है, जिस कारण वो लोग बीजेपी सरकार से नाराज है और इस नगर पालिका इलेक्शन में बीजेपी उम्मीदवारों से अपील कर रहे हैं कि उनसे वोट ना मांगे, जिसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इसे बीजेपी को बदनाम करने के लिए कांग्रेसियों की चाल बताया था।