फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भाजपा एक परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी: डॉ अर्चना

भाजपा एक परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी: डॉ अर्चना

Tue, 06 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा एक परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी: डॉ अर्चना
भाजपा एक परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी: डॉ अर्चना
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत के कसबे समालखा की चौपाल में महिला मोर्चा भाजपा समालखा द्वारा सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता नारवाल समालखा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, जिला पानीपत अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 8 से पार्षद कविता को डॉ. अर्चना ने पटका पहना कर भाजपा ज्वाइन करवाई। इसके साथ ही करीब 65 महिलाओं भी आज भाजपा में शामिल हुई। किसान मोर्चे में उपाध्यक्ष जगबीर डिकाडला ने 17 भाइयों को भी भाजपा में शामिल किया। डॉ. अर्चना ने सब को संबोधित करते हुए बताया भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से अलग क्यों है, उन्होंने बताया भाजपा में वंशवाद व परिवारवाद नहीं चलता यहां केवल सच्चे कार्यकर्ता की कदर होती है और छोटा सा कार्यकर्ता भी अपने काम के बल पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है। यहां जातिवाद के किए कोई जगह नहीं है। फिर डॉ. अर्चना ने सब को हरियाणा सरकार व भारत सरकार की महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बच्चों की पढ़ाई छुड़वा कर उन्हें काम पर लगवाने की बजाय उन की पढ़ाई पूरी करवाए। बेटियों को जरूर पढ़ाए। कार्यक्रम में नूरजहां, सीमा वर्मा, रानी, संतोष, संजय नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed