{"_id":"5b4501244f1c1bc1248b59fb","slug":"151531248932-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कॉलोनी से तीन माह में 10 लाख के 150 सूअर हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कॉलोनी से तीन माह में 10 लाख के 150 सूअर हुए गायब
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 29
गांधी कॉलोनी से तीन माह में 10 लाख के 150 सूअर गायब
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांधी कॉलोनी में तीन माह में 10 लाख कीमत के 150 सूअर चोरी हो गए। सोमवार रात को सूअर चोरी करने आए तस्करों को लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन वे हथियारों का प्रयोग कर मौके से भाग गए। आरोपी मौके पर कार छोड़ गए। तलवार, रस्सी, नशीली दवाइयां व जाल बरामद हुआ है। तस्करों की गाड़ी के पीछे पुलिस का लेबल लगा हुआ था। आरोपियों की गाड़ी को थाना मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांधी कॉलोनी निवासी मनीत पुत्र नंदलाल ने बताया कि उनके क्षेत्र से तीन माह से सूअर चोरी हो रहे थे। इस कारण वो सभी बहुुुत परेशान थे। इसी के चलते वे 12 दिनों से कॉलोनी का पहरा दिए हुए थे। सोमवार रात को कार सवार तीन तस्कर आए और सूअरों के आगे नशीली दवाइयां डाल दीं। जिस दौरान मनीत की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद मनीत ने पड़ोसियों को भी बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास हथियार थे, जिनका प्रयोग कर वो मौके से कार छोड़ कर भाग गए।