फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाजारों में पीली पट्टी का नहीं हुआ कोई फायदा, बाजारों में 6-6 फुट तक अतिक्रमण, दुकानदारों के सामने नगर निगम बैक फुट पर

बाजारों में पीली पट्टी का नहीं हुआ कोई फायदा, बाजारों में 6-6 फुट तक अतिक्रमण, दुकानदारों के सामने नगर निगम बैक फुट पर

Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में पीली पट्टी का नहीं हुआ कोई फायदा, बाजारों में 6-6 फुट तक अतिक्रमण, दुकानदारों के सामने नगर निगम बैक फुट पर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से लगाई गई पीली पट्टी नगर निगम अधिकारी 25 दिनों में ही भूल गए हैं, क्योंकि बाजारों में दुकानदारों इनकों पार करके सामान रखना शुरू कर दिया है। सभी बाजारों में 6-6 फुट तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। 20 फुट बाजार की सड़के मात्र 12 फुट चौड़ी रह गई है। ऐसे में बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम ने संयुक्त व्यापार मंडल की मांग पर बाजारों में पीली पट्टी कराई थी और दुकानदारों को बाजारों में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायतें भी दी थी। मगर निगम दुकानदारों की मनमानी के सामने बैकफुट पर है। अगर निगम के अधिकारी इन पर कार्रवाई करते है तो उन्हें दुकानदारों के गुस्से व हड़तालों का सामान करना पड़ता है। बाजार एसोसिएशन के प्रधानों ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती जरूरी है।

इन बाजारों में बढ़ने लगा अतिक्रमण:
इंसार बाजार में लाल बत्ती चौक से बाबा लाल जी मंदिर तक 20 दुकानों के आगे पीली पट्टी पार, लाल जी मंदिर से सालारजंग गेट तक 35 दुकानों ने की पीली पट्टी पार, चौड़ा बाजार से शाल मार्केट चौक तक 40 दुकानदारों ने पीली पट्टी पार करके दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखें अधिकारी
मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि बाजारों में दुकानदारों व राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहना चाहिए। इसके बाद ही उन दुकानदारों की आदत सुधरेगी, जिनकी आदत बाहर सामान रखने की हो गई है। नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि बाजारों में अतिक्रमण व गंदगी के विरोध में अभियान लगातार जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों के एंट्री गेट पर तैनात हो पुलिस कर्मी : लिखा
दुकानदार कई बार बाजारों में पुलिस की तैनाती की मांग कर चुके हैं, मगर अधिकारी एक दो दिन पुलिस कर्मियों को खड़ा कर देते हैं बाद में इन्हें यहां से हटा देते हैं। इसलिए बाजारों में हैवी वाहनों की एंट्री नहीं रुकती। दिन में ही बाजारों में हैवी वाहन खड़े रहते है। जिस कारण बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है।
गौरव लिखा, प्रधान लाल बत्ती

सड़क पर अतिक्रम से दुकानदार और राहगीरों को होती है परेशानी
सड़कों पर लगने वाला अतिक्रम खत्म करने के लिए इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाना जरूरी है। सभी दुकानदारों से भी अपील है कि वे सड़कों पर सामान ना रखें। इससे दुकानदारों को तो परेशानी हो रही है, साथ ही राहगीरों को भी परेशानी होती है। पीली पट्टी लगने से कुछ हद तक सुधार जरूर आया है।
-सुशील भराड़ा, प्रधान देवी मंदिर रोड बाजार।

अमर भवन चौक पर सुबह से ही सामान लेकर आने लगते हैं भारी वाहन
अमर भवन चौक पर दुकानें खुलने के साथ ही जाम लगना शुरू हो गया। यहां पर कोई पुलिस कर्मी भी तैनात नहीं था। दिन में भारी सामान लेकर आने वाले वाहनों की एंट्री सुबह ही शुरू हो जाती है। इन बाजारों में भी पीली पट्टी लगवाई गई है। अब उनके बाजार में अतिक्रमण नहीं है। दुकानदारों ने काफी हद से अतिक्रमण को खत्म किया है।
- अशोक सलूजा, प्रधान, राजपूताना बाजार एसोसिएशन।

दुकानदारों से कई बार अतिक्रमण ना करने की कह चुके हैं: बरेजा
नगर निगम के अधिकारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजारों में पीली पट्टी करवा दी थी। लेकिन नगर निगम ने पीली पट्टी सही नहीं लगवाई है। जिस कारण दुकानदार समझ नहीं पा रहे हैं। निगम को पट्टी दोबारा से सही करवानी चाहिए।

-बाबू भाई बरेजा, प्रधान सिंगला मार्केट एसोसिएशन।

अधिकारियों को देंगे कार्रवाई करने के निर्देश: शर्मा
बाजारों में अतिक्रमण रोकने के लिए पीली पट्टी लगवाई गई थी। अगर दुकानदार उनसे बाहर भी सामान रख रहे हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। वो जल्द कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।
शिव प्रसाद शर्मा, आयुक्त नगर निगम पानीपत।

बाजारों में पीली पट्टी का नहीं हुआ कोई फायदा, बाजारों में 6-6 फुट तक अतिक्रमण, दुकानदारों के सामने नगर निगम बैक फुट पर
-सयुंक्त व्यापार मंडल की मांग पर नगर निगम ने हाल में 10 बाजारों में कराई थी पीली पट्टी
-नगर निगम अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करता है तो उन्हें करना पड़ता है दुकानदारों के गुस्से का सामना
फोटो 1 से 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed