फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दिल्ली पैरलल नहर से छात्र तरूण का शव बरामद, शव पर मिले चोट के निशान

दिल्ली पैरलल नहर से छात्र तरूण का शव बरामद, शव पर मिले चोट के निशान

Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पैरलल नहर से छात्र तरूण का शव बरामद, शव पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत की बत्रा कॉलोनी के पास बुधवार की दोपहर को दिल्ली पैरलल नहर से पानीपत में रविवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए 15 वर्षीय तरुण पुत्र दीपक हाल निवासी जगदीश नगर, पानीपत मूल निवासी गांव किशनपुर बिराल जिला बागपत, उत्तर प्रदेश का शव थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सिंचाई विभाग की कालोनी के पास से बरामद किया। तरुण के शव पर चोट के निशान है। इसके चलते पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने तरुण के शव की शिनाख्त उसके परिजनों से करवाई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

इधर, तरूण के पिता दीपक ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्र को पहले मारपीट कर घायल किया गया और इसके बाद नहर में फेंका गया। उन्होंने तरूण की मौत के लिए पांच किशोरों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं थाना मॉडल टाउन पुलिस को तरूण का शव बरामद होने से पहले दी गई शिकायत में सुनील ने बताया कि जगदीश कालोनी निवासी पांच किशोर तरूण को रविवार को घर से बुला कर ले गए थे, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। इधर, थाना मॉडल टाउन के एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि तरूण का शव गोताखोरों की मदद से नहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस रविवार से ही तरुण की नहर में तलाश करवा रही थी, पुलिस के आग्रह पर सिंचाई विभाग ने नहर में पानी का बहाव भी कम कर दिया था। उन्होंने बताया कि तरूण की मौत के सही कारण जानने के लिए उसके शव का फॉरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस तरूण की मौत के मामले में हर पहलु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि शाहबाज व इसका भाई शोएब पुत्र अख्तर, शिव कुमार पुत्र जय सिंह, आदित्य पुत्र मंटू, दीपक निवासी जगदीश नगर, रविवार को तरूण को घर से बुला कर ले गए थे। ये सभी स्नान के लिए बत्रा कालोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर पहुंचे थे, स्नान करने के दौरान तरूण पानी में लापता हो गया था।
विज्ञापन


दिल्ली पैरलल नहर से छात्र तरुण का शव बरामद, शव पर मिले चोट के निशान
-रविवार को संदिग्ध हालात में नहर में डूब गया था तरूण
-परिजनों ने पांच किशोरों पर लगाया तरूण की हत्या का आरोप
फोटो 16 व 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed