{"_id":"59ada1804f1c1b4a738b51c6","slug":"151504551296-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा को सौंपी
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा अनुयायी के नाम पर निर्दोष युवक को उठाने का आरोप, एसपी से मिले ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव रिसालू निवासियों ने पुलिस पर डेरा अनुयायी के नाम पर एक युवक को गलत तरीके से उठाने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपते हुए जांच करने की बात कही है। गांव रिसालू से लघु सचिवालय पहुंचे नरेश मलिक, मनोज कुमार, अमित कुमार, नरेश, सेवा सिंह ने बताया कि सीआईए ने 25 अगस्त को गांव रिसालू निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि 25 अगस्त को जीटी रोड स्थित एक गार्डन में मीटिंग करने वाले डेरा अनुयायियों में अमित भी शामिल था। ग्रामीणों ने बताया कि अमित डेरा प्रेमी नहीं है। उसकी सेक्टर-29 फ्लोर चौक पर किरयाने की दुकान है। वह रोजाना सुबह अपनी दुकान पर जाता है और शाम को वापस आता है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उस पर 25 अगस्त को जीटी रोड स्थित एक गार्डन में हुई मीटिंग में शामिल होने के आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी राहुल शर्मा ने मामले की जांच डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा को सौंपते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।